Bharat Express DD Free Dish

‘सनम तेरी कसम’ से पहचान बनाने वाले हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का टीजर लॉन्च, क्या आप भी देखना चाहेंगे Ek Deewane Ki Deewaniyat?

EK DEEWANE KI DEEWANIYAT Movie : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे की नई मूवी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ सिनेमाघरों में दिखेगी. आज इसका टीजर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म को आप दिवाली पर देख पाएंगे.

new-film-ek-deewane-ki-deewaniyat
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

✍️
रेनुका पँवार


Harshvardhan Rane New Movie: बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की एक नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ सिनेमाघरों में आने वाली है. आज इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है. टीजर ने यूट्यूब पर आते ही कई फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया. यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. आइए जानते हैं कि हर्षवर्धन के फिल्मी करियर के बारे में…

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के टैलेंटेड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खास पहचान बनाई है. हर्षवर्धन की जिंदगी संघर्षों और प्रेरणाओं से भरी रही है. आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में 1983 में जन्मे हर्षवर्धन का बचपन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीता.

हर्षवर्धन राणे ने बेहद कम उम्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया. हर्षवर्धन राणे ने 16 साल की उम्र में घर से भागकर एक्टिंग की राह पकड़ी. उन्होंने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' टीवी सीरीज से शुरुआत की और साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई.

 

हर्षवर्धन को बॉलीवुड में पहचान मिली रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से. इस फिल्म में उनकी और मावरा होकेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. फिल्म की सफलता के बावजूद हर्षवर्धन को बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. वो लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

हर्षवर्धन ने एक्टिंग करियर के दौरान अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी. हर्षवर्धन राणे ने 40 की उम्र में IGNOU से साइकोलॉजी ऑनर्स में पढ़ाई शुरू की और पहला साल 81.5% अंकों से पास किया. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा किया जिससे फैंस और युवाओं को प्रेरणा मिली.

हर्षवर्धन राणे अपनी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' लेकर इस दिवाली बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. जो एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है. यह 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का टीजर 22 अगस्त को रिलीज हुआ है.

इस मूवी में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी कुछ हद तक 'सैयारा' और 'तेरे नाम' जैसी कही जा सकती है, लेकिन इसमें उन दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा आग है. हर्षवर्धन राणे के कैरेक्टर में प्यार कूटकर भरा है और सोनम बाजवा उनसे नफरत करती हैं. टीजर पर फैंस ने भी शानदार तरीके से रिएक्ट किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read