Bharat Express DD Free Dish

देखिए भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन- जिसका नाम इतना बड़ा कि बोलने-लिखने में उलझ जाएगा आपका दिमाग!

आप सभी ने कई सारे रेलवे स्टेशन का नाम सुना होगा लेकिन भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जिसका नाम कोई जल्दी बोल ही नहीं पाता. इसका नाम देखकर अच्छे अच्छे चकरा जाते है.

Venkatanarasimharajuvaripeta Railway Station: आपने कई अजब-गजब रेलवे स्टेशन के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में…जिसका नाम पढ़कर आपका सिर घूम जाएगा. इसका नाम देखकर रेल में बैठे यात्री माथा पकड़ लेते हैं! इसका नाम इतना बड़ा है कि कोई इसे जल्दी बोल ही नहीं पाता. आइए जानते इस सबसे लंबे नाम वाले स्टेशन के बारे में.

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा के पास स्थित है ये रेलवे स्टेशन, जिसका नाम वेंकटनरसिम्हाराजूवरिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta) है. यह रेलवे स्टेशन जितना छोटा है, इसका नाम उतना ही बड़ा है. जिसे आसानी से एक बार में नहीं बोला जा सकता है. यह जितना छोटा है इसका नाम उतना ही बड़ा है जिसे आसानी से एक बार में नही बोला जा सकता है.

स्‍थानीय लोग इसके नाम को थोड़ा-छोटा कर वेंकटनरसीम्हा बुलाते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसके पूरे नाम का ही प्रयोग होता है.

यह रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पास स्थित है, जो दक्षिण रेलवे जोन के अंतर्गत आता है. स्टेशन छोटा होने के कारण यहां पर ज्यादा ट्रेनें नहीं रुकती हैं, लेकिन यात्रियों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

इस स्टेशन की तस्वीर या नाम सोशल मीडिया पर जब भी वायरल होती है, तो यूजर्स इसके नाम को लेकर कई मजेदार कमेंट करते हैं.

भारत में ऐसे और भी कई रेलवे स्टेशन हैं जिनके नाम काफी बड़े है, जैसे चेन्नई में स्थित पुरट्टाची थलपति विजय नगरम रेलवे स्टेशन और उत्तर प्रदेश का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन लेकिन वेंकटनरसिम्हाराजूवरिपेटा का नाम जीभ को तोड़ने जैसा है. यह भारतीय रेलवे के लिए एक खास पहचान है.

ये भी पढ़ें: India Mysterious Places: भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें जिनकी कहानियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read