Bharat Express DD Free Dish

India Mysterious Places: भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें जिनकी कहानियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें तस्वीरें

भारत रहस्यों और चमत्कारों की धरती है. यहां ऐसी जगहें हैं जहां विज्ञान भी जवाब नहीं दे पाया. रूपकुंड झील के कंकाल से आंध्र प्रदेश का लटकता खंभा, जानिए इनके पीछे की दिलचस्प बातें.

mysterious places

Mysterious Places: भारत रहस्यों और चमत्कारों की धरती है. यहां ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में सुनकर दिमाग चकरा जाए. कुछ जगहें तो सदियों पुरानी कहानियों और मान्यताओं से जुड़ी हैं, तो कुछ के पीछे अब तक विज्ञान भी जवाब नहीं ढूंढ पाया है. चलिए, जानते हैं भारत की कुछ सबसे रहस्यमयी जगहों के बारे में, जो आपको हैरान कर देंगी.

रूपकुंड झील: कंकालों का रहस्य हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बसी रूपकुंड झील को “कंकालों की झील” कहा जाता है. यहां 1942 में सैकड़ों इंसानी कंकाल मिले थे, जो आज भी बर्फ और पानी में नजर आते हैं. ये लोग कौन थे और कैसे मरे, ये आज तक रहस्य है.

वृंदावन का रंगमहल मंदिर मथुरा के वृंदावन में निधिवन परिसर का रंगमहल मंदिर रात को अपने आप बंद हो जाता है. माना जाता है कि यहां रात में भगवान कृष्ण आते हैं और आराम करते हैं. सुबह मंदिर खुलता है, तो लगता है जैसे बिस्तर पर कोई सोया था और प्रसाद खाया गया हो.

अलेया भूत लाइट, पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के दलदली इलाकों में कई बार रहस्यमयी रोशनी दिखती है. लोकल लोग कहते हैं, ये मरे हुए मछुआरों की आत्माएं हैं. वैज्ञानिक मानते हैं कि ये दलदली गैस के कारण होती है, लेकिन सच क्या है, कोई नहीं जानता.

जतिंगा गांव, असम असम का जतिंगा गांव पक्षियों की आत्महत्या के लिए मशहूर है. हर साल सितंबर में शाम के समय हजारों पक्षी उड़कर पेड़ों और इमारतों से टकरा जाते हैं और मर जाते हैं. क्यों होता है ऐसा, ये अब तक पहेली है.

लटकता खंभा, आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में एक खंभा ऐसा है, जो जमीन को छूता ही नहीं. लोग मानते हैं कि इसके नीचे से कपड़ा सरकाने पर शुभ आशीर्वाद मिलता है. ये खंभा बिना सहारे कैसे खड़ा है, ये सोचने वाली बात है.

ये भी देखें- Phoolan Devi Birthday: डाकू से सांसद तक, साहस और बगावत की वो दास्तां जिसने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read