Bharat Express DD Free Dish

Katrina Kaif Birthday: आखिर क्यों हर 2 साल में कटरीना कैफ को बदलना पड़ता था घर, तस्वीरों से जानिए एक्ट्रेस की अनसुनी कहानी

बॉलीवुड की सुपरस्टार कटरीना कैफ का जीवन जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही संघर्ष भरा रहा है. उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए क्यों उन्हें हर दो साल में घर बदलना पड़ता था और कैसी रही उनकी शुरुआती ज़िंदगी.

katrina kaif birthday

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ का जीवन जितना आज चकाचौंध से भरा है, उतना ही संघर्षों से भी भरा रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके बचपन में हर दो साल में उन्हें घर बदलना पड़ता था. इसके पीछे उनकी मां का सामाजिक कार्यों में जुड़ा होना एक बड़ी वजह थी.

इस कारण कटरीना को एक जगह टिककर रहने और स्थायित्व का अनुभव नहीं मिला. लेकिन उन्होंने इन चुनौतियों को पार कर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई. उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी की कुछ अनसुनी कहानियां और देखिए उनकी यादगार तस्वीरें.

कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिना जाता है. उनकी खूबसूरती, स्टाइल और सादगी ने उन्हें हमेशा खास बनाए रखा है.

हांगकांग में जन्मी कैटरीना की परवरिश दुनिया के अलग-अलग देशों में हुई. उनके पिता कश्मीरी मूल के ब्रिटिश व्यवसायी हैं, जबकि मां एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. माता-पिता के तलाक के बाद उनकी मां ने ही सातों भाई-बहनों को पाला और संभाला.

लंदन के एक फैशन शो में उनकी किस्मत ने करवट ली, जब एक फिल्म निर्माता ने उन्हें देखा और फिल्म ‘बूम’ में कास्ट किया. भले ही फिल्म नहीं चली, लेकिन कैटरीना का चेहरा सबकी नज़र में आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘राजनीति’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में मजबूती से खड़ा किया. ‘धूम 3’, ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ साबित की.

डांस की बात हो तो ‘शीला की जवानी’, ‘चिकनी चमेली’ और ‘कमली’ जैसे गानों में कैटरीना ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको दीवाना बना दिया. उनका स्टाइल, ग्रेस और एनर्जी उन्हें बाकी एक्ट्रेसेज़ से अलग बनाता है.

2021 में विक्की कौशल से शादी करके कैटरीना ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया. दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई, लेकिन उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. ये जोड़ी आज की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है.

फिल्मों से परे, कैटरीना अब एक बिजनेसवुमन भी हैं. उन्होंने अपना मेकअप ब्रांड ‘के ब्यूटी’ लॉन्च किया और अपनी मां की चैरिटी संस्था ‘रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया’ से भी जुड़ी हैं. एक्टिंग, ब्रांड्स और समाज सेवा में उनका संतुलन काबिल-ए-तारीफ है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read