Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Phoolan Devi Birthday: डाकू से सांसद तक, साहस और बगावत की वो दास्तां जिसने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया

10 अगस्त 1963 को जन्मी फूलन देवी ने शोषण और जातीय भेदभाव के खिलाफ बंदूक और संसद—दोनों से लड़ाई लड़ी. डाकू से सांसद बनने तक का उनका सफर आज भी साहस और बगावत की मिसाल है.

phoolan devi birthday

Phoolan Devi Birthday: फूलन देवी की कहानी केवल एक महिला के डाकू बनने और फिर सांसद बनने की नहीं है, बल्कि यह उस साहस, बगावत और जिद की दास्तां है, जिसने भारतीय समाज की सोच को झकझोर दिया. गरीबी, जातीय भेदभाव और स्त्री होने के संघर्ष से निकलकर उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया कभी बंदूक के दम पर, तो कभी संसद में अपनी आवाज से. (Phoolan Devi Birthday)

10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के गोरहा का पुरवा गांव में मल्लाह जाति के गरीब परिवार में जन्मी फूलन देवी का बचपन संघर्षों से भरा था. 11 साल की उम्र में 29 साल बड़े पति से ब्याह, फिर ससुराल और मायके में शोषण, इन अनुभवों ने उनके भीतर अन्याय के खिलाफ बगावत का बीज बो दिया.

पुलिस की यातनाओं और जातीय अपमान के बीच फूलन का संपर्क विक्रम मल्लाह के गिरोह से हुआ. चंबल के बीहड़ों में वे फूलन मल्लाह गैंग की अगुआ बनीं, अमीरों से लूटकर गरीबों को बांटने वाली भारतीय रॉबिन हुड के रूप में मशहूर हुईं.

1981 में बहमई गांव में ठाकुर जाति के 22 लोगों की हत्या ने फूलन को डाकू से दंतकथा बना दिया. उनका कहना था कि यह घटना उनके साथ हुए सामूहिक बलात्कार और जातीय अपमान का बदला थी. इस कांड के बाद वे उत्तर प्रदेश की मोस्ट वांटेड बन गईं, लेकिन निचली जातियों में वे नायिका की तरह सम्मानित रहीं.

13 फरवरी 1983 को भिंड में हजारों लोगों के सामने फूलन देवी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने हथियार डाल दिए. बंदूक माथे से लगाकर नीचे रखने का वह क्षण इतिहास में दर्ज हो गया. 11 साल कैद में बिताने के बाद 1994 में रिहाई हुई और समाजवादी पार्टी ने उन्हें राजनीति में उतारा.

1996 में मिर्जापुर से सांसद बनीं फूलन देवी महिलाओं की आवाज और अधिकारों की पैरोकार बनीं. लेकिन पुराने दुश्मन भूले नहीं थे. 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनके सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. फूलन की जिंदगी आज भी साहस और न्याय की प्रतीक बनी हुई है.

ये भी देखें- Richest Indian Cricketers: विराट कोहली से MS धोनी तक… ये हैं भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, इस खिलाड़ी ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital