Bharat Express DD Free Dish

नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जिसने केवल 91 दिनों में बटोरे 26 करोड़ 52 लाख व्यूज, इतने सालो में कोई भी तोड़ नहीं पाया रिकॉर्ड

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस 8 एपिसोड वाले शानदार सीरीज की कहानी बेहतरीन और फाड़ू है, जिसमें मारधाड़, प्यार, धोखा और परफेक्ट टाइमिंग का सही मिश्रण है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर आए 7 साल हो गए

आप लोगा ने कई सारी वेबसीरीज देख रखी होगी और कई वेबसीरीज के नाम आपके वॉच लिस्ट में शामिल भी होंगे. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे वेबसीरीज के बारे में जिसने रिकॉर्ड बना रखा है. आइए जानते है कौन सी सीरीज है वो.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस 8 एपिसोड वाले शानदार सीरीज की कहानी बेहतरीन और फाड़ू है, जिसमें मारधाड़, प्यार, धोखा और परफेक्ट टाइमिंग का सही मिश्रण है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर आए 7 साल हो गए लेकिन इसका रिकॉर्ड अभी तक कोई भी नही तोड़ पाया है.

2018 में आई इस सीरीज का नाम सेक्रेड गेम्स सीजन 1 है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी इसे अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया था जिसे आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली हुई है.

इस वेबसीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी ने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया था.

इस सीरीज के पहले सीजन की कहानी पुलिस अधिकारी सरताज सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार सैफ अली खान ने बखूबी निभाया था.

इस सीरीज की कहानी के ट्विस्ट ऐसे है जिन्हें आप एक सेकेंड के लिए भी मिस नहीं करना चाहेंगे. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन नंबर 1 पर है.

इस सीरीज को केवल 91 दिनों में 265.2 मिलियन यानी की 26 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिले, जिससे ये सीरीज नेटफ्सिक्स पर देखी जाने वाली सबसे पहली सीरीज बन गई और इसका रिकॉर्ड अभी तक कोई तोड़ नहीं सका है.

ये भी पढ़ें: अगर सैयारा जैसी रोमाटिंक ड्रामा है पसंद, तो जरूर देखें ये 5 हिट फिल्में

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read