Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर सैयारा जैसी रोमाटिंक ड्रामा है पसंद, तो जरूर देखें ये 5 हिट फिल्में

अगर आपको घर बैठे फिल्में देखना पसंद है और आप सैयारा जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्में ढूंढ रहे है तो हम आपके लिए लाए है 5 बेहतरीन रोमांटिक आइकॉनिक फिल्में जिनकी स्टोरिज में सच्चा प्यार देखने को मिलेगा.

अगर आपको घर बैठे फिल्में देखना पसंद है और आप सैयारा जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्में ढूंढ रहे है तो हम आपके लिए लाए है 5 बेहतरीन रोमांटिक आइकॉनिक फिल्में जिनकी स्टोरिज में सच्चा प्यार देखने को मिलेगा. इन फिल्मों की न केवल रोमांस बल्कि इनकी कहानी भी आप का दिल जीत लेगी. आइए जानते है इन फिल्मों के नाम.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रॉकस्टार, जो साल 2011 में आई थी. इस फिल्म की कहानी दिल्ली के एक साधारण से लड़के पर बेस्ड है, जिसका सपना बड़ा रॉकस्टार बनने का होता है. इसका मानना होता है कि एक बड़ा कलाकार बनने के लिए दिल टूटना जरुरी होता है. इस फिल्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प और सच्चे प्यार को दिखाने वाली है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रॉकस्टार, जो साल 2011 में आई थी. इस फिल्म की कहानी दिल्ली के एक साधारण से लड़के पर बेस्ड है, जिसका सपना बड़ा रॉकस्टार बनने का होता है. इसका मानना होता है कि एक बड़ा कलाकार बनने के लिए दिल टूटना जरुरी होता है. इस फिल्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प और सच्चे प्यार को दिखाने वाली है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

इस लिस्ट में तीसरा नाम है 2006 में आई फिल्म विवाह. इस फिल्म में आपको शाहिद कपूर और अमृता राव लीड रोल में दिखेंगे जो अबतक की एवरग्रीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में आपको न केवल रोमांस और सच्चा प्यार देखने को मिलेगा बल्कि भारत की संस्कृति, परिवार और उसके संस्कार भी बखूबी दिखेंगे. इस फिल्म को आप जी 5 पर एंजॉय  कर सकते है.

साल 2013 में आई फिल्म रांझणा जिसे आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में आपको बनारस की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी.  इस फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर बेस्ड है. इसके गाने उतने ही बेहतरीन हैं जितना कि ये फिल्म. ये फिल्म जी 5 और अमेजन प्राइम दोनों पर उपलब्ध है.

2003 में आई फिल्म तेरे नाम जिसकी इमोशनल लव स्टोरी आपको रुला देगी. इस फिल्म में एकक सच्चा प्यार देखने को मिलेगा और आपको बताएगा की प्यार किस हद तक किसी इंसान को पूरी तरह से बदल सकता है. इसे आप जी 5 पर देख सकते है.

ये भी पढ़ें: ऐसी फिल्म जिसका बॉक्स ऑफिस पर निकला दिवाला, ओटीटी पर आते ही मचा दिया धमाल, 5 दिनों से बनी हुई नंबर 1

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital