Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए आज, जानिए बचपन की 5 कहानियां जो बताएंगी कैसे शुरू हुआ संघर्ष का सफर

17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में होआ था. उनका सफर साधारण परिवार से शुरू होकर देश के प्रेरक नेता तक पहुंचा. बचपन से ही संघर्ष और मेहनत उनके जीवन का हिस्सा रहे हैं जो आज उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व में साफ झलकती है.

pm modi birthday, PM Modi 75th Birthday
  • नमिता वर्मा

PM Modi Birthday: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर देशवासियों के साथ खुशियाँ बांट रहे हैं. 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में होआ था. उनका सफर साधारण परिवार से शुरू होकर देश के प्रेरक नेता तक पहुंचा. बचपन से ही संघर्ष और मेहनत उनके जीवन का हिस्सा रहे हैं जो आज उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व में साफ झलकती है.

नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है. प्रधानमंत्री मोदी पांच भाई-बहन हैं. उनका जीवन संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है, जो उन्हें आज के प्रेरक नेता के रूप में पेश करता है.

कड़ी मेहनत और समर्पण के चलते वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री बनने तक का रास्ता तय किया. पिछले 11 सालों से वे देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई. पीएम मोदी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, और आज हम आपको उनके कुछ अनजाने और रोचक तथ्य बताएंगे.

पीएम मोदी का बचपन का नाम - नरेंद्र मोदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वडनगर के बीएन हाईस्कूल से की थी. उनके संस्कृत के शिक्षक प्रह्लाद पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वे मोदी को “नरिया” कहते थे. क्लास में हमेशा सच बोलने की हिम्मत रखते थे. वहीं, उनके बचपन के दोस्त जासूद भाई बताते हैं कि दोस्त उन्हें “एनडी” कहकर बुलाया करते थे.

बचपन में सेना बनने का सपना - मोदी बचपन में बड़े होकर सेना में जाने का सपना देखते थे. वे जामनगर के सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहते थे, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो पाया. मात्र आठ साल की उम्र में ही नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे.

एक्टिंग में भी था रुचि - प्रधानमंत्री मोदी को बचपन में एक्टिंग का भी शौक था. साल 2013 में लिखी गई किताब The Man of the Moment: Narendra Modi के अनुसार, 13-14 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल फंड जुटाने के लिए एक गुजराती नाटक पीलू फूल में भाग लिया था. यह अनुभव उनके लिए खास था और उन्होंने इसका पूरा उत्साह दिखाया.

प्रधानमंत्री मोदी को बचपन से ही पतंगबाजी का बड़ा शौक था और गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वे इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया करते थे. इसके अलावा, वे समय के बेहद पाबंद रहे हैं और यह आदत आज भी उनके जीवनशैली में झलकती है. एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योग और ध्यान करते हैं. ये आदतें उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाती हैं, जो उनके जीवन और नेतृत्व में साफ दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi 75th birthday: कार्यकार्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक, जाने नरेंद्र मोदी का ऐतहासिक सफर

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read