Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रुस से लेकर अमेरिका तक…इन देशों के पास है सबसे खतरनाक पनडुब्बियां, एक झटके में कर देंगी सबकुछ नष्ट

पनडुब्बियां समुद्र के नीचे छिपी रहती हैं जो केवल एक इशारे में बहुत बड़ी तबाही मचा सकती हैं. ये पनडुब्बियां खतरनाक हथियारों से लैस होती है.

पनडुब्बियां समुद्र के नीचे छिपी रहती हैं जो केवल एक इशारे में बहुत बड़ी तबाही मचा सकती हैं. ये पनडुब्बियां खतरनाक हथियारों से लैस होती है. ऐसे में आइए इस फोटो गैलरी के माध्यम से जानते है, कि किन देशो के पास है सबसे खतरनाक और घातक पनडुब्बी.

इस सुची में बसे पहले स्थान पर है रूस की टाइफून क्लास जिसे 1980 में रुस ने कोल्ड वॉर के वक्त बनाया था. 48,000 वजन के साथ ये पनडुब्बी 20 आर-39 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है, जो एक झटके में पूरे शहर को तबाह कर सकती है.

1980 में अमेरिका द्वारा बनाया गया ओहिओ क्लास, जो लंबी दूरी और सटीक निशाने लगा सकती है. यह पनडुब्बी  24 ट्राइडेंट II डी5 मिसाइलों से लैस है जिसमें एक ऐसी टेक्नोलॉजी लगील है, जो इसे रडार से बचा कर रखता है. इस पनडुब्बी को अमेरिका की रीढ़ की हड्डी माना जाता है.

रूस ने 2013 में लॉन्च किया गया रशियन बोरे क्लास, जो पूरी तरह से नई टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसके कारण इसे रडार पकड़ नहीं सकता है. यह पनडुब्बी 16 बुलावा मिसाइ से लैस है, जो बड़ी आसानी से लंबी दूरी और सटीकता से किसी भी जगह को नष्ट कर सकता हैं.

अमेरिका की यूएस वरजिनिया क्लास, जिसे घातक जमीनी हमले और जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पनडुब्बी में 40 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों को दागने की क्षमता है.

ब्रिटेन द्वारा 1990 में निर्मित यूके वेनगार्ड क्लास, जो ब्रिटेन की सबसे घातक और खतरनाक पनडुब्बी है.  यह ट्राइडेंट II मिसाइलों से लैस होती है जो केवल एक झलक में पूरे शहर को निस्तानाबूत कर सकता है.

ये भी पढ़ें: इतने सैनिकों के साथ भारत है चौथा सबसे शक्तिशाली देश, जाने किस देश के पास हैं कितने सैनिक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital