Bharat Express DD Free Dish

इतने सैनिकों के साथ भारत है चौथा सबसे शक्तिशाली देश, जाने किस देश के पास हैं कितने सैनिक

Military Ranking: 51 लाख 37 हजार 550 जवानों के साथ भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है. भारत ने 2025-26 के वित्तीय सत्र के लिए सेना पर लगभग 86.1 अरब डॉलर पारित किया है. भारत के सैन्यबल में 2216 विमान और 4614 टैंक शामिल है.

दुनिया के सबसे ताकतवर सेनाओं के सूची में फ्रांस 7वें स्थान पर है जिसकी सेना न केवल मजबूत है बल्कि 976 हवाई जहाज और 215 टैंको से लैस है. इस सेना में कुल 3 लाख 76 हजार सैनिक है. फ्रांस अपनी सेना पर हर साल लगभग 55 अरब डॉलर खर्च करता है.

यूनाइटेड किंगडम इस सूचि में छठें स्थान पर आता है जो हर वर्ष अपने सैन्य बल पर करिबन 71.5 बिलियन डॉलर खर्च करता है. इसके पास 11 लाख 8 हजार 860 सैनिक है, जो फ्रांस के मुकाबले 3 गुना से भी ज्यादा है. इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम के पास 631 लड़ाकू विमान और 227 टैंक है.

112 हमलावर हेलिकॉप्टर के साथ कुल 789 हेलिकॉप्टर वाला देश दक्षिण कोरिया ने इस सूचि में 5वें सथान पर है जो वर्ष अपनी सेना पर 46.3 अरब डॉलर खर्च करता है. इसके पास 38 लाख 20 हजार सैनिक और 2,223 टैंक है.

51 लाख 37 हजार 550 जवानों के साथ भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है. भारत ने 2025-26 के वित्तीय सत्र के लिए सेना पर लगभग 86.1 अरब डॉलर पारित किया है. भारत के सैन्यबल में 2216 विमान और 4614 टैंक शामिल है

2025 में अपनी सेना पर 266.8 बिलियन खर्च करने वाला चीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है जिसके पास कुल 31 लाख 70 हजार सैनिक है साथ में इसके पास 5000 टैंक और 3304 हवाई जहाज है.

रुस के पास 35 लाख 70 हजार सैनिक है जो इसे दुनिया का दुसरा सबसे शक्तिशाली देश बनाता है. इसके पास 5750 टैंक और 4292 हवाई जहाज है. रुस ने इस वर्ष अपनी सेना पर लगभग 126 अरब डॉलर खर्च किए है.

अमेरिका सभी देशों के मुकाबले सबसे अधिक शक्तिशाली है जिसके पास न केवल 21 लाख 27 हजार 500 सैनिक बल्कि 13,209 हवाई और 4,640 टैंको से लैस भी है, जो सभी देशो से कई अधिक है. ये अपनी सेना पर 895 अरब डॉलर खर्च करता है.

येभी पढ़ें:Independence Day 2025 पर मनाएं स्वाद और देशभक्ति का संगम, पेश हैं 5 तिरंगा-प्रेरित स्वादिष्ट रेसिपी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read