Bharat Express DD Free Dish

ये एक्ट्रेस बनी एक ही हिरो की पत्नी-मां और प्रेमिका, 10 साल की उम्र में ही फिल्मों में रख दिया था कदम

90 की दशक में अगर दिग्गज अभिनेत्रियों की बात की जाए, तो उसमें एक्ट्रेस तब्बू के नाम का जिक्र जरूर होगा. तब्बु ने 13 साल की ही उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था.

90 की दशक में अगर दिग्गज अभिनेत्रियों की बात की जाए, तो उसमें एक्ट्रेस तब्बू के नाम का जिक्र जरूर होगा. तब्बु ने 13 साल की ही उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे अपनी अनोखी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. लेकिन क्या आपको पता है कि तब्बू एक ही हिरो की पत्नी-मां और प्रेमिका तीनों बनीं. आइए जानते है वो कौन सा एक्टर है.

फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में तब्बू के नाम और उनकी अदाकारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कैमरा का फोकस जैसे ही उन पर आता है, स्क्रीन पर एक अलग चमक आ जाती है. चाहे घरेलू महिला का किरदार हो या सख्त पुलिस ऑफिसर का रोल, तब्बू ने अपने अभिनय से हर किरदार को जीवंत बनाया है.

 तब्बू ने महज 10 साल की उम्र में ही कैमरे के सामने कर लिया था. उनकी पहली फिल्म बाजार थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा-सा रोल किया था. इसके बाद उन्होंने देव आनंद की हम नौजवान में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया. लेकिन उनको असली पहचान वेंकटेश की तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से मिली.

बॉलीवुड में तब्बू की शुरुआत फिल्म प्रेम से होनी थी, जिसकी शूटिंग 1987 में शुरू हुई थी. हालांकि, इस फिल्म को रिलीज होने में आठ साल लग गए. इतने लंबे समय के बाद रिलीज होने के बावजूद फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई, लेकिन इसने तब्बू को बॉलीवुड में अपने कदम जमाने का अवसर जरूर मिला.

तब्बू के करियर में एक दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने एक ही एक्टर के साथ मां, पत्नी और प्रेमिका तीनों का किरदार निभाया है. वो एक्टर हैं तेलुगु स्टार नंदमुरी बालकृष्ण, जिन्हें बलैया के नाम से जाना जाता है. फिल्म चेनकेशव रेड्डी में तब्बू डबल रोल निभा रहे एक्टर की मां और पत्नी की भूमिका निभाते नजर आती है. वहीं Pandurangadu में वह बालकृष्ण की प्रेमिका के रूप में नजर आईं.

तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. जब वह तीन साल की थी थबी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. इसके बाद उनकी मां जो एक टीचर थी उन्होंने अकेले ही तब्बु की परवरिश की. तब्बु ने हैदराबाद से अपनी शुरुआती पढ़ाई की, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गई.

तब्बू के करियर में चांदनी बार, विरासत, दृश्यम, हम साथ-साथ हैं और दे दे प्यार दे जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं. हर किरदार में कुछ नया लाकर दर्शकों को काफी प्रभावित किया. उनकी अदाकारी को देखते हुए उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें: OTT Release: कांतारा से लेकर बागी 4- देखनें में रह गए पीछे, अब पूरे परिवार के साथ देखें, जाने किस ओटीटी पर हुई रिलीज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read