Bharat Express DD Free Dish

Tallest Ganesh Statue: यहां मौजूद है दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति, जानिए इस जगह का इतिहास और महत्व

Tallest Ganesh Statue: दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा थईलैंज के ख्लाॉन्ग ख्वेन शहर के गणेश इंटरनेशनल पार्क में स्थापित की गई है. 128 फुट ऊंचे तांबे के गणेश अपनी लंबाई के लिए नहीं बल्कि मन को मोह लेने वाले रूप के लिए भी जानें जाते हैं.

Tallest Ganesh Statue

Tallest Ganesh Statue: गणेश उत्सव का त्योहार शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. गणेश उत्सव के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है. गणेश चतुर्थी महापर्व की शुरुआत हर साल भादो शुक्ल चतुर्थी को होती है. भादो शुक्ल की चतुर्दशी को गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के लिए पूरे देश में अनोखी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना जाती है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्तियों के लिए जाना जाता है. भारत में भगवान गणेश के मंदिर भी हैं जहां ऊंची-ऊंची मूर्तियां है. क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति भारत में नहीं है? दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति भारत में नहीं तो कहां है? आइए इस जगह के बारे में जानते हैं.

दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति को लेकर कई सारी कन्फ्यूजन रहती है. भारत में वैसे तो गणेश जी की कई विशाल प्रतिमाएं हैं लेकिन भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं थाईलैंड में है. भगवान गणेश की विशाल मूर्ति थाईलैंड के चाचोएंगसाओ (Chachoengsao) है. इसे फ्रा फुत्ता सोमपोत्तान गणेश (Phra Phuttha Sothon Ganesh) के नाम से भी जाना जाता है. दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति की ऊंचाई लगभग 39 मीटर (128 फीट) है.

थाईलैंड में बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू देवताओं की पूजा भी होती है. भगवान गणेश को यहां "फ्रा पिकानेट" कहा जाता है. इन्हें बाधाओं को दूर करने वाला और ज्ञान का देवता माना जाता है. इस मूर्ति को लोगों में समृद्धि, सफलता और शांति का संदेश देने के लिए बनाया गया है. थाईलैंड में गणेश की मूर्तियां व्यापार और कला के देवता के रूप में भी पूजी जाती हैं. यह जगह सैलानियों के बीच काफी फेमस है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

थाईलैंड में भगवान गणेश की यह सिर्फ मूर्ति नहीं है बल्कि आस्था, कला, इंजीनियरिंग और भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक रिश्तों का सुंदर प्रतीक है. हर साल हजारों श्रद्धालु और टूरिस्ट आते हैं. इसकी जड़ें हजारों साल पहले से जुड़ी हुई हैं. साउथ-ईस्ट एशिया में ब्राह्मणवाद और हिन्दू के प्रचार-प्रसार हुआ था. समय के साथ भगवान गणेश थाई संस्कृति का भी हिस्सा बन गए. थाईलैंड में अब इन्हें सक्सेस, ज्ञान और सुरक्षा का देवता माना जाता है. गणेश जी की मूर्ति थाईलैंड में सिर्फ मंदिरों में नहीं दिखाई देते हैं. इसके अलावा लोगों के घरों, यूनिवर्सिटीज और दुकानों में भी गणेश जी की फोटो देखने को मिलती है.

दुनिया की सबसे ऊंची गणेश मूर्ति चाचोएंगसाओ के खलोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क में है. ये जगह बैंकॉक से लगभग 80-90 किमी. दूर है. बैंकॉक से इस जगह को एक दिन में देखा जा सकता है. चाचोएंगसाओ के खलोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है. इस समय में आप गणेश की विशाल मूर्ति को देख सकते हैं.विदेशी टूरिस्ट के लिए इस जगह का टिकट लगभग 100 थाई भाट (230 रुपए) और थाई लोग यहां फ्री में आ सकते हैं.

बैंकॉक से यहां आप ट्रेन से भी आ सकते हैं. ट्रेन से चाचोएंगसाओ जंक्शन तक आएं. फिर टैक्सी टैक्सी या टुक-टुक लेकर यहां पहुंचे. इसके अलावा बस या कैब से भी आसानी से पहुंच सकते हैं.इस जगह के आसपास आप वाट सोथोन वाराराम वोराविहान मंदिर, बान माई रिवरसाइड मार्केट और बैंग पाकोंग नदी के किनारे भी जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अगर सैयारा जैसी रोमाटिंक ड्रामा है पसंद, तो जरूर देखें ये 5 हिट फिल्में

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read