Bharat Express DD Free Dish

ये हैं वो 10 लोग जिन्होंने अपने चेहरे पर बनवाए अजीबोगरीब टैटू और हो गए फेमस, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

Weird Tattoo: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने चेहरे पर अजीबोगरीब टैटू बनवाए हैं. ये लोग अपने चेहरे के टैटू के कारण ही फेमस हुए हैं. इन लोगों में कुछ कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं.

Weird Tattoo

Weird Tattoos: आजकल टैटू बनवाना हर किसी का फैशन बन गया है. ज्यादातर लोग हाथ या बाजू पर छोटे-छोटे टैटू बनवाते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी पूरी बॉडी और यहां तक कि चेहरा भी टैटू से भरवा लिया. इन्हें देखकर कुछ लोग हैरान रह जाते हैं, तो कुछ इन्हें पागलपन समझते हैं. लेकिन हर किसी के पीछे कोई न कोई वजह होती है. आइए जानते हैं उन 10 लोगों के बारे में, जिनका चेहरा अजीबोगरीब टैटू की वजह से चर्चा में रहा.

रिक ‘जॉम्बी बॉय’ जेनेस्ट कनाडा के रहने वाले रिक का टैटू के प्रति ऐसा जुनून था कि उन्होंने अपनी पूरी बॉडी को कंकाल जैसे टैटू से ढक लिया. लेडी गागा के गाने Born This Way में काम करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई.

विन लॉस कनाडा के मॉडल विन लॉस ने मशहूर होने के लिए अपने चेहरे पर अजीबोगरीब शब्दों के टैटू बनवा लिए. उनका कहना था कि लोग जब सालों बाद उन्हें देखें तो समझें कि 2010 के वक्त का पॉप कल्चर कैसा था.

फ्रेस्नो का अपराधी अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़े गए अपराधी खामप्रासॉन्ग थम्मावॉन्ग की पहचान उसके पूरे चेहरे पर बने टैटू से हुई. उसके पास से हथियार और ड्रग्स भी मिले थे.

क्रिस्टियन सेक्रिस्ट ह्यूस्टन के क्रिस्टियन ने अपने गाल पर बेटे का टैटू बनवाया. बेटे की मौत के बाद उन्होंने उसे श्रद्धांजलि देने के लिए यह टैटू बनवाया. लोगों ने भले ही आलोचना की, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की.

व्लादिमीर फ्रैंस चेक गणराज्य के व्लादिमीर न सिर्फ पूरे चेहरे पर टैटू वाले इंसान हैं बल्कि राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि टैटू उनकी कमजोरी नहीं बल्कि उनकी ताकत है.

जोनो रॉटमैन न्यूजीलैंड के फोटोग्राफर जोनो ने वहां की सबसे कुख्यात गैंग मॉन्ग्रेल मॉब के सदस्यों पर बड़ी फोटो प्रदर्शनी लगाई थी. उनके काम की वजह से चेहरे पर टैटू फिर से चर्चा में आ गया.

माइकल कार्टर ओकलाहोमा के माइकल अक्सर अपने चेहरे के टैटू की वजह से मुसीबत में रहते हैं. पुलिस कई बार उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है. उनके चेहरे पर स्वास्तिक का टैटू भी बना हुआ है.

गीनो डार्टनल 18 साल की उम्र से ही चेहरे पर टैटू बनवाना शुरू करने वाले गीनो अब फेशियल टैटू प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इस प्रोजेक्ट को मशहूर फोटोग्राफर मार्क लीवर शूट कर रहे हैं.

जेसन बर्नम अलास्का का कुख्यात अपराधी जेसन बर्नम कॉमिक्स के विलेन की तरह दिखता है. उसकी आंखों तक में टैटू बने हुए हैं. उस पर चोरी और अपराधों के कई केस दर्ज हैं.

लेस्या तॉमनियानत्ज़ विवादित टैटू आर्टिस्ट रोस्लन तॉमनियानत्ज़ ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर टैटू बनाया और बाद में दूसरी गर्लफ्रेंड लेस्या के चेहरे पर भी. खास बात यह रही कि लेस्या ने इसे मंजूरी दी और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: अगर आपको भी चाहते है खूबसूरत, लंबे और घने बाल तो अपनी डायट में शामिल करे ये 5 विटामिन, सिर्फ 2 हफ्ते में दिखेगा जादू

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read