Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Unresolved Mystery: दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें विज्ञान भी आज तक नहीं सुलझा पाया

हमारी दुनिया जितनी सुंदर दिखती है वो उतनी ही रहस्यों से भरी भी हुई है. हालांकि इन रहस्यों को विज्ञान द्वारा खोजा और सुलझाया गया लेकिन आज भी ऐसे कई रहस्य है जिन्हें सुलझा पाना विज्ञान और वैज्ञानिकों दोनो के लिए एक मिस्ट्री बन चुका है.

Unresolved Mystery: हमारी दुनिया जितनी सुंदर दिखती है वो उतनी ही रहस्यों से भरी भी हुई है. हालांकि इन रहस्यों को विज्ञान द्वारा खोजा और सुलझाया गया लेकिन आज भी ऐसे कई रहस्य है जिन्हें सुलझा पाना विज्ञान और वैज्ञानिकों दोनो के लिए एक मिस्ट्री बन चुका है. आइए इस फोटो स्टोरी के माध्यम से जानते है वो रहस्य.

पेरु में स्थित साकसेगेमन मंदिर नामक एक पौराणिक मंदिर है, जिसकी दिवारें बड़े-बड़े पत्थरों से बनी हुई है जो आपस में जुड़ी हुई है लेकिन इन्हें किस चीज से जोड़ा गया है ये आज भी एक रहस्य बना हुआ है.

गेट ऑफ सन, जो खुद बोलिविया के एक रहस्यमयी शहर टिवानाकु में स्थित है. यह दरवाजा वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य बना हुआ है, हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस गेट की मदद से हजारों साल पहले ग्रहों की स्थिती का अंदाजा लगाया जाता होगा.

जापान के योनागुनी का डूबा शहर, इसकी खोज जापान के ही एक गोताखोर किहाचिरो अराताके ने की थी. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पाषाण युग के बाद इंसानों ने इस ढांचे को बनाया होगा, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई आज भी अनभीज्ञ है.

कोस्टा रिका में पत्थर की विशाल गेंदे जिन्हें बोलाज़ डी पिएड्रा कहा जाता है. ये 1930 में पौधों की रोपाई के दौरान मिली थी, और इनका आकार एकदम गोल है लेकिन इनका निर्माण कैसे, किसने और क्यों बनाया होगा ये आज भी एक रहस्यमयी विषय है.

मिस्त्र में खुदाई के दौरान मिले 42 मीटर लंबे एक विशाल स्तंभ जिसका वजन करीब 1200 हैं। हालांकि इतिहासकारों की मानें तो निर्माण के दौरान पत्थर में दरार आने की वजह से इसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन इतने विशाल स्तंभ को उठाया जाता है इसका रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital