Bharat Express DD Free Dish

क्या एलियंस पृथ्वी की ओर आ रहे हैं? हार्वर्ड वैज्ञानिक एवी लोएब के दावे ने उड़ाये दुनिया के होश

NASA Hiding Truth 3I ATLAS: 3I/ATLAS हमारे सौरमंडल से गुजरने वाला तीसरा ज्ञात पिंड है. जो मूल रूप से अन्य ग्रहों से आया हो सकता है. हॉर्वर्ड वैज्ञानिक ने दावा किया कि इसका प्रक्षेप पथ अजीब और संदिग्ध है. ऐसी चीजें धूमकेतु में नहीं दिखती हैं.

NASA Hiding Truth 3I ATLAS

AI इमेज

NASA Hiding Truth 3I ATLAS: धरती से करोड़ों मील दूर ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से एक ‘अजनबी मेहमान’ हमारी तरफ बढ़ा चला आ रहा है. इस अजनबी मेहमान को नासा ने 3I/ATLAS नाम दिया है. यह अमेरिका के मैनहट्टन जितना बड़ा एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट (अंतरतारकीय पिंड) है. यानी ऐसा पिंड जो अज्ञात अंतरिक्ष से हमारे सोलर सिस्टम में आया है. वैज्ञानिकों ने इस पिंड को लेकर जो दावे किये हैं वो पूरी मानव जाति को डराने वाली है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोई धूमकेतु नहीं बल्कि कोई एलियन शिप हो सकती है.

हार्वर्ड के मशहूर खगोलशास्त्री एवी लोएब ने दावा किया है कि यह कोई साधारण धूमकेतु नहीं बल्कि कुछ और है. लोएब का कहना है कि यह एलियन सभ्यता का भेजा हुआ ऑब्जेक्ट है.

3I ATLAS

नासा पर लगाये गंभीर आरोप

लोएब के नासा पर 3I/ATLAS की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नासा ने इस रहस्यमयी धूमकेतु की असली तस्वीरें छिपा ली हैं. उन्होंने कहा कि 3I/ATLAS के बारे में कई ऐसी अहम जानकारियां हैं जिन्हें मानव सभ्यता से छिपाया जा रहा है.

वैज्ञानिक ने कहा कि, 3I/ATLAS बुधवार को सूर्य के करीब से गुजरा. यह शुक्रवार को मंगल ग्रह के पास से गुजरेगा. मंगल ग्रह से इस पिंड की दूरी 18 मिलियन मील है और इसकी गति 193,000 मील प्रति घंटा (310,000 किलोमीटर प्रति घंटा) है.

नासा ने छिपाई जानकारी

उन्होंने मशहूर द जो रोगन एक्सपीरियंस पॉडकास्ट में बोलते हुए कहा कि NASA ने इस धूमकेतु के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई हैं. जबकि इस धूमकेतु का व्यवहार आम धूमकेतु के व्यवहार के विपरित है.

खगोलशास्त्री एवी लोएब ने आगे कहा कि, इस 3I/ATLAS धूमकेतु की सबसे अच्छी तस्वीर 2 अक्टूबर 2025 को तब क्लिक की गई थी जब 3I/ATLAS मंगल ग्रह के 30 मिलियन किलोमीटर भीतर आ गया था. लोएब ने दावा किया कि नासा ने इस इंटरस्टेलर धूमकेतु की तस्वीर सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की है. जिसे मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (मार्स पर भेजा गया रोवर) के द्वारा क्लिक की गई थी.

3IAtlas interstellar object

अपने वैज्ञानिकों को भी नहीं दे रहा सूचनाएं

लोएब ने नासा की संदिग्ध गतिविधि की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने नासा से इस डेटा तक पहुंचने का हाईराइज के प्रमुख साइंटिस्ट से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या नासा कुछ महत्वपूर्ण चीज छिपा रहा है, तो उस साइंटिस्ट ने चुटकी लेते हुए कहा कि, इसका संबंध अलौकिक बुद्धमत्ता से नहीं बल्कि की पृथ्वी की मुर्खता से होने की ज्यादा संभावना है.

ये भी पढ़ें- बिहार के चितौड़गढ़ का सियासी जंग! राजपूत दबदबे वाली औरंगाबाद सीट पर कांटे की टक्कर, क्या इस बार कांग्रेस का किला भेद पाएगी बीजेपी?

इस वजह से डेंजर है 3I/ATLAS

द जो रोगन एक्सपीरियंस पर बोलते हुए लोएब ने नासा के हालिया दावे का खंडन किया जिसमें यह कहा गया है कि धूमकेतु का एक असामान्य जेट एक पारंपरिक पूंछ में विकसित हो गया. इसकी तुलना उन्होंने अपने घर के पीछे रहने वाले किसी ऐसे जानवर को बिल्ली कहे जाने से की, जिसके सिर पर पूंछ निकल आया हो.

लोएब ने तर्क दिया कि 3I/ATLAS हमारे सौरमंडल से गुजरने वाला तीसरा ज्ञात पिंड है. जो मूल रूप से अन्य ग्रहों से आया हो सकता है. उन्होंने यह दावा उसके असामान्य त्वरण, बृहस्पति, शुक्र और मंगल ग्रह के नजदीक से इसके अजीब प्रक्षेप पथ और बिना किसी लोहे के प्रति सेकेंड चार ग्राम निकल उत्सर्जित करने वाले एक अनोखे धुएं पर किया है. उन्होंने कहा कि सामान्यत: ऐसी चीजें धूमकेतुओं में नहीं दिखती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read