Bharat Express DD Free Dish

सावधान…आगे एलियन हैं! धरती की तरफ आ रही एलियन स्पेसशिप, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Alien spaceship: धरती की तरफ एक एलियन स्पेसशिप बढ़ रही है. उसकी स्पीड 2.17 लाख किलोमीटर प्रति घंटा है. यह दावा हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है.

सावधान…आगे एलियन हैं! धरती की तरफ आ रही एलियन स्पेसशिप, विशेषज्ञों ने जताई चिंता - भारत एक्सप्रेस

3I/ATLAS, alien spaceship, interstellar object, Harvard University, NASA discovery, hyperbolic trajectory, solar system, space research, Earth flyby, Sagittarius constellation.

Alien Spaceship: धरती की तरफ एक एलियन स्पेसशिप बढ़ रही है. उसकी स्पीड 2.17 लाख किलोमीटर प्रति घंटा है. यह दावा हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है. उन्हें सोलर सिस्टम से बाहर एक ऐसी चीज मिली है जो बहुत तेजी से धरती की तरफ बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स ने ये दावा किया है कि यह चट्टान नहीं है. यह एक एलियन स्पेसशिप हो सकता है. हॉर्वर्ड के वैज्ञानिकों ने इसका नाम 31/ATLAS दिया है.

नासा ने जानकारी दी है कि, चिली के रियो हर्टाडो स्थित एक सर्वेक्षण दूरबीन ने 31/ATLAS ऑब्जेक्ट की खोज की. जिसकी पहली रिपोर्ट 1 जुलाई 2025 को जारी की गई. इस रिपोर्ट को जारी करने से पहले दुनियाभर के टेलिस्कोप से जांच की गई.

काफी तेजी से सूर्य की तरफ बढ़ रहा ऑब्जेक्ट

नासा ने बताया कि यह ऑब्जेक्ट हमारे सौरमंडल से बाहर का है. जो काफी तेजी से सूर्य की ओर बढ़ रहा है. यह सूर्य के चारों ओर एक निर्धारित कक्षा में ऑर्बिट नहीं करता है.

सावधान…आगे एलियन हैं! धरती की तरफ आ रही एलियन स्पेसशिप, विशेषज्ञों ने जताई चिंता - भारत एक्सप्रेस
धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा एलियन स्पेसशिप (स्रोत- नासा)

27 करोड़ किलोमीटर दूर से गुजरेगा

हालांकि नासा ने साफ किया है कि, ऑब्जेक्ट 31/ATLAS से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है. यह जब हमारे पास से गुजरेगा फिर भी वो दूरी काफी अधिक होगी. यह धरती से करीब 27 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा. नासा ने बताया कि 31/ATLAS अक्टूबर 2025 के आसपास सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा. जो दूरी करीब 21 करोड़ किलोमीटर होगी.

सावधान…आगे एलियन हैं! धरती की तरफ आ रही एलियन स्पेसशिप, विशेषज्ञों ने जताई चिंता - भारत एक्सप्रेस
नासा के द्वारा जारी तस्वीर

अबतक खोजा गया तीसरा इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट

दुनिया भर के खगोलविद इस इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट पर रिसर्च कर रहे हैं. यह धूमकेतु हमारे सौर्य मंडल से बाहर का है और यह तीसरा ज्ञात इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट है. इसलिए इसके नाम में 3 लगाया गया है.

यह इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट कहां से आया?

नासा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 3I/ATLAS किसी अन्य तारामंडल में बना हुआ है. यह धनु तारामंडल की दिशा से हमारी तरफ आ रहा है. वह हमारी मिल्की वे आकाशगंगा से गुजर रहा है. इसलिए वो हमारे सोलर सिस्टम को दिखाई दे रहा है.

सावधान…आगे एलियन हैं! धरती की तरफ आ रही एलियन स्पेसशिप, विशेषज्ञों ने जताई चिंता - भारत एक्सप्रेस
3I/ATLAS, alien spaceship, interstellar object, Harvard University, NASA discovery, hyperbolic trajectory, solar system, space research, Earth flyby, Sagittarius constellation.

काफी तेजी से घूम रहा 3I/ATLAS

नासा ने बताया कि 3I/ATLAS की जांच करने पर पता चलता है कि इसके घूमने की गति बहुत तेज है. इसका पथ अतिपरवलयिक प्रक्षेप पथ (Hyperbolic Trajectory)है. जो सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से बंधे रहने के लिए काफी तेज गति से घूम रही है. नासा के अनुसार यह बस हमारे सौर मंडल से होकर गुजर रहा है. यह इंटरस्टेलर अंतरिक्ष में अपनी यात्रा जारी रखेगा. यहां से गुजरने के बाद यह फिर कभी हमें दिखाई नहीं देगा.

क्या होता है हाइपरबोलिक प्रक्षेप पथ

हाइपरबोलिक प्रक्षेप पथ किसी वस्तु द्वारा गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में बनाया जाता है. जहां वस्तु की गति इतनी अधिक होती है कि वह गुरुत्वाकर्षण स्रोत से दूर चली जाती है और वापस नहीं आती.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read