Bharat Express DD Free Dish

Axiom Mission-4: किस दिन स्पेस में जाएंगे शुभांशु शुक्ला, नई तारीख के तहत मिशन कब होगा लॉन्च ?

Axiom Mission-4: नासा ने मंगलवार को जानकारी दी. ‘एक्सियम मिशन-4’ (Axiom Mission-4) मिशन में भारत ही नहीं हंगरी और पोलैंड की भी अंतरिक्ष में वापसी हो रही है.

Axiom Mission-4: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubham Sukla) ऐतिहासिक स्पेस यात्रा करने जा रहे हैं. उनका स्पेस मिशन 25 जून को लॉन्च होगा. इसको लेकर नासा ने मंगलवार को जानकारी दी. ‘एक्सियम मिशन-4’ (Axiom Mission-4) मिशन में भारत ही नहीं हंगरी और पोलैंड की भी अंतरिक्ष में वापसी हो रही है.

आपको बता दें कि ये मिशन नासा, स्पेसएक्स और Axiom Space की मदद से किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये चौथा प्राइवेट अंतरिक्ष मिशन है, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होगा. ये मिशन इसलिए भी खास हैं क्योंकि शुभांशु इस मिशन में पायलट भी हैं.

इससे पहले टल चुका है मिशन

दरअसल, पहले ‘एक्सियम मिशन-4’ (Axiom-4) मिशन की लॉन्चिंग पहले 29 मई को होनी थी. यह मिशन तकनीकी वजहों से कई बार टाल चुका है. इन तकनीकी वजहों में कभी फाल्कन-9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज, तो कभी ISS के रूसी मॉड्यूल में खराबी मिशन की लॉन्चिंग में देरी की वजह बनी. इस कारण मिशन की लॉन्च की तारीख बदली गई.

आपको बता दें कि पहले इस मिशन का लॉन्च 8 जून को होना था. इसके बाद 10 और 11 जून मिशन लॉन्च की तारिख प्रस्तावित थी. इस डेट को भी सुरक्षा जांच के चलते टालना पड़ा. अब इसे आगामी 19 और 22 जून को लॉन्चिंग की योजनी, जिसे ISS में मरम्मत कार्य की समीक्षा के चलते रोक दिया गया.

नई तारीख को लॉन्चिंग का प्लान

अब मिशन के लॉन्च की नई तारीख 25 जून तय की गई है। भारतीय समयानुसार बुधवार 25 जून की सुबह ये मिशन 12:01 पर फ्लोरिडा के नासा केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा. स्पेसएक्स का नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरेगा. नासा की मानें, तो डॉकिंग का समय भारतीय समयानुसार 26 जून को शाम 4:30 बजे तय किया गया है.

आपको बता दें कि इस मिशन में कमांडर पेगी व्हिटसन हैं, जो एक अनुभवी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं. वहीं, भारत के शुभांशु बतौर पायलट के रूप में शामिल होंगे. इनके अलावा हंगरी के टिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोश उज़नांस्की-विस्निएवस्की भी मिशन में स्पेशलिस्ट होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read