Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

12 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: 12 मई 2026 का राशिफल पढ़ें. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. ग्रहों के गोचर, शुभ रंग, अंक और उपायों के साथ पूरी ज्योतिषीय भविष्यवाणी.

Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. मंगल ने अपनी ही राशि मेष में प्रवेश किया है, जिससे ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी. सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं, गुरु मिथुन में, चन्द्रमा कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है. मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए शुभ माना जाता है. सुंदरकांड का पाठ, मिष्ठान और शीतल जल का दान करने से लाभ मिलेगा. मंगल से जुड़ी वस्तुएं जैसे गुड़, मसूर दाल, लाल वस्त्र और मिठाई का दान करना भी शुभ रहेगा. स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करना उत्तम है.

मेष राशि

सूर्य, बुध और मंगल आपकी राशि में हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी लेकिन जल्दबाजी और गुस्से से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, तिल और उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चन्द्रमा दशम भाव में और मंगल व्यय भाव में हैं. नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी. नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं. खर्च बढ़ सकता है जिससे चिंता होगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. परिवार का सहयोग रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचना होगा.

  • उपाय: गाय को पालक और गुड़ खिलाएं, श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद, आसमानी
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं. करियर में नए अवसर मिलेंगे. बिजनेस में ग्रोथ होगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी से थोड़ी चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी लेकिन बहस से बचें. यात्रा और नए संपर्क लाभदायक होंगे.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: लाल, आसमानी
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

मंगल, सूर्य और बुध दशम भाव में हैं. बिजनेस में लाभ होगा और रुका धन वापस मिलेगा. नौकरी बदलने के प्रयास अभी सफल नहीं होंगे. छात्रों को करियर पर ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. परिवार में विवाह चर्चा हो सकती है.

  • उपाय: श्री बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य, मंगल और बुध भाग्य भाव में हैं. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे. बिजनेस में ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी. प्रेम जीवन और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अनार का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, लाल
  • शुभ अंक: 01, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

मंगल, सूर्य और बुध अष्टम भाव में हैं. गुरु आर्थिक लाभ देंगे. बिजनेस में बेहतर परिणाम मिलेंगे. नई योजनाओं को टालें नहीं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों को सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग रहेगा.

  • उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें, तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, नीला
  • शुभ अंक: 02, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

चन्द्रमा पंचम और गुरु नवम भाव में हैं. बैंकिंग और आईटी सेक्टर वालों को लाभ मिलेगा. नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी. धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी. बिजनेस में ज्यादा सोच नुकसान दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें, मूंग और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, बैंगनी
  • शुभ अंक: 07, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

सूर्य, मंगल और बुध षष्ठम भाव में हैं. नौकरी में प्रमोशन की चिंता दूर होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में सुख मिलेगा. मित्रों का सहयोग रहेगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा.

  • उपाय: माता दुर्गा मंदिर जाएं और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 02, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

गुरु सप्तम और चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं. छात्रों और करियर के लिए दिन शुभ है. रुका धन वापस मिलेगा. नौकरी में थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन बिजनेस अच्छा चलेगा. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, हरा
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चन्द्रमा द्वितीय और शनि तृतीय भाव में हैं. नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी. छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी. आध्यात्मिक सोच सही दिशा देगी. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, गुड़ और मसूर दाल का दान करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, सफेद
  • शुभ अंक: 01, 05
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में हैं और शनि द्वितीय भाव में. खर्च बढ़ सकता है. नौकरी और बिजनेस में दबाव रहेगा. पारिवारिक मामलों में सही निर्णय लेना जरूरी होगा. प्रेम जीवन में टाइम मैनेजमेंट की कमी परेशानी दे सकती है. धार्मिक यात्रा का योग है.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अन्न दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, बैंगनी
  • शुभ अंक: 07, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

चन्द्रमा व्यय भाव में और शनि आपकी राशि में हैं. नौकरी में प्रगति होगी. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी. सहयोगियों का साथ मिलेगा. प्रेम जीवन में यात्रा का योग है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-जल्द ही मिलेगी खुशखबरी! घर में चींटी देख ना हों परेशान

आज का दिन ऊर्जा और अवसरों से भरा है. मंगल के मेष राशि में प्रवेश से साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. लेकिन जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है. धार्मिक उपाय और दान से शुभ फल प्राप्त होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital