Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Panchang 25 May 2025: आज मासिक शिवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 May 2025: ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है. आज मासिक शिवरात्रि भी है. इस तिथि में मध्य रात्रि को शिव जी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज के पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 25 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 25 मई, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

25 मई, रविवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 May 2025)

25 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है. त्रयोदशी तिथि रविवार दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. 25 मई को दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा. साथ ही रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 25 मई को मासिक शिवरात्रि व्रत है.

25 May 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि– 25 मई 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 24 मई को दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा
  • अश्विनी नक्षत्र- 25 मई को दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक
  • 25 मई 2025 व्रत-त्यौहार– मासिक शिवरात्रि व्रत

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 24 May 2025: शनि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:27 – 07:10 PM
  • मुंबई- शाम 05:31 – 07:09 PM
  • चंडीगढ़- शाम 05:32 – 07:16 PM
  • लखनऊ- शाम 05:10 – 06:52 PM
  • भोपाल- शाम 05:18 – 06:59 PM
  • कोलकाता- शाम 04:34 – 06:14 PM
  • अहमदाबाद- शाम 05:37 – 07:17 PM
  • चेन्नई- शाम 04:54 – 06:29 PM
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:46 AM
  • सूर्यास्त – 7:01 PM
  • चन्द्रोदय – May 25 3:47 AM
  • चन्द्रास्त – May 25 5:17 PM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read