Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Rashifal 04 December 2025: तीन राशियों को मिलेगी धन लाभ, कुछ को रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का राशिफल

आज 4 दिसंबर 2025 का राशिफल यह बताता है कि कुछ राशियों को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है, वहीं कुछ जातकों को रिश्तों और निर्णयों में थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी. जानें, आज का गुरुवार आपके लिए क्या खास लेकर आया है और ग्रहों की चाल आपके दिन को किस दिशा में ले जा सकती है.

aaj ka rashifal 04 december 2025

Aaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज के पंचांग के मुताबिक, 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है. आज के दिन वणिज, विष्टि, बव और बालव जैसे कई करणों का योग बन रहा है, वहीं कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग दिन को और खास बना रहा है. शिव योग और सिद्ध योग की उपस्थिति भी इस तिथि को शुभता प्रदान कर रही है.

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो गुरु कर्क में, शुक्र और सूर्य वृश्चिक में, बुध तुला में, मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में, गुरुवार जो कि भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है, सभी 12 राशियों के लिए कैसा परिणाम लेकर आएगा.

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काम के मोर्चे पर काफी मजबूत साबित हो सकता है. मेहनत का फल मिलता नजर आएगा और तरक्की की राह भी खुलती दिखेगी. स्टूडेंट्स किसी नए कोर्स या स्किल को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. हां, घर में किसी बात पर हल्की नाराजगी मिल सकती है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संभलकर रहें.

वृष

आज वृष राशि वालों को हर छोटे-बड़े निर्णय को समझदारी से लेना होगा. बिजनेस में उतार-चढ़ाव दिखेंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुल मिलाकर लाभ ही मिलने वाला है. घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण सूचना का हाथ लग सकता है. भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनेगी और कोई मनोकामना पूरी होने की उम्मीद है.

मिथुन

मिथुन राशि के लोग आज किसी नई शुरुआत के लिए प्रेरित हो सकते हैं. काम में रुचि बनी रहेगी और प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे. काम का दबाव थोड़ा थका सकता है. पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत हो सकती है, पर किसी बात पर बहस भी हो सकती है. किसी सहकर्मी की टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है.

कर्क

कर्क राशि वालों को आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा. पुरानी गलतियों से सबक लें और खर्च तथा उधार के मामलों में सावधानी रखें. माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए खास रहेगा, किसी लंबे समय से अटका काम पूरा होने की उम्मीद है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज का दिन अच्छा है.

सिंह

सिंह राशि के लिए आज मज़ेदार और हल्का-फुल्का दिन रहेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. किसी से मांगकर वाहन न लें और काम में दूसरों पर निर्भर बनने से बचें. विरोधियों की बातों में न आएं और पैसे के लेनदेन में सतर्क रहें. कई काम एक साथ आ सकते हैं, जिससे ध्यान बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- भारत मंडपम बनेगा सनातन एकता का केंद्र! जैन आचार्य लोकेश जी करा रहे हैं मोरारी बापू की ऐतिहासिक रामकथा, विश्व शांति का देंगे संदेश

कन्या

कन्या राशि के लोग आज अधूरे काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे. मेहनत रंग लाएगी और यात्रा भी हो सकती है. पार्टनरशिप में काम करते समय बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. आपके सुझाव बॉस को पसंद आएंगे और प्रमोशन की भी बात हो सकती है. शेयर बाजार में निवेश का विचार बन सकता है.

तुला

तुला राशि के लोग आज नए प्रोजेक्ट्स की तरफ आकर्षित होंगे. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर नाम कमा सकते हैं. भक्ति और पूजा-पाठ की ओर झुकाव रहेगा. सेहत थोड़ी ढीली पड़ सकती है. पिता की बातों को हल्के में न लें, वरना वे नाराज हो सकते हैं.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए आज थोड़ा मिश्रित परिणामों वाला दिन है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. किसी अनजान व्यक्ति से सलाह लेने से बचें. घर में मेहमान आ सकते हैं. सरकारी योजनाओं से फायदा मिलने की संभावना है.

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. काम से जुड़ी यात्राएं होंगी और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा. पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी. प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी से हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है. विद्यार्थी पढ़ाई में थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं.

मकर

मकर राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करना होगा. धैर्य और संयम से फायदा मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताकर पुरानी दूरी मिटेगी. खर्चों का ध्यान रखें. किसी सदस्य की सेहत की वजह से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. काम के लिए मजबूत प्लानिंग जरूरी है.

कुंभ

कुंभ राशि के लोग आज ऊर्जा से भरे रहेंगे. नया प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है. विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना होगा. किसी और के मामले में दखल न दें. बच्चों या संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. ससुराल में धन को लेकर बहस हो सकती है. अविवाहित लोगों को कोई खास व्यक्ति मिल सकता है.

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक मामले में लिया गया फैसला सफल हो सकता है. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें और अनावश्यक बातों से बचें. समय का सही उपयोग जरूरी है, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं. नया काम शुरू करते समय सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. पुरानी गलती का अफसोस रह सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read