Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Rashifal 05 December 2025: तीन राशियों पर धन की बरसात, कुछ को रिश्तों में संभलकर होगा चलना

आज का दिन कई लोगों के लिए खास साबित हो सकता है, क्योंकि पंचांग के मुताबिक आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ शिव योग और सिद्ध योग का भी मिलन हो रहा है.

Aaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज का दिन कई लोगों के लिए खास साबित हो सकता है, क्योंकि पंचांग के मुताबिक आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ शिव योग और सिद्ध योग का भी मिलन हो रहा है, जिसकी वजह से दिन की शुभता और बढ़ जाती है.

ग्रहों की बात करें तो गुरु कर्क में, सूर्य और शुक्र वृश्चिक में, बुध तुला में, मंगल भी वृश्चिक में, राहु कुंभ में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में मौजूद हैं. ऐसे में शुक्रवार का दिन कुछ राशियों को आर्थिक फायदा दिला सकता है, जबकि कुछ को रिश्तों और फैसलों में थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी.

मेष राशि

आज पैसा-पैसा होने के योग हैं. इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो अच्छा समय है. प्रॉपर्टी की कोई डील भी फाइनल हो सकती है. पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं. घर-परिवार में मेलजोल बढ़ेगा. बस किसी पर ज्यादा भरोसा न करें.

वृषभ राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा. घर में कोई शुभ काम हो सकता है. पढ़ाई-लिखाई वालों के लिए दिन बढ़िया है, किसी प्रतियोगिता में जीत भी मिल सकती है. खानपान में सावधानी रखें. मां से छोटी-सी नोकझोंक हो सकती है. पुरानी गलती से सीख लें.

मिथुन राशि

दिन मिला-जुला रहेगा. सेहत पर ध्यान दें. पार्टनरशिप में काम करना नुकसानदेह हो सकता है. कुछ लोग दोस्त बनकर आपकी कमजोरी जानने की कोशिश करेंगे—सावधान रहें. कुछ खास लोगों से आज अच्छी मुलाकात भी हो सकती है.

कर्क राशि

आज फायदा ही फायदा है. कोई रुका काम आगे बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. किसी को उधार देने से बचें. परिवार के साथ बाहर जाने की प्लानिंग बन सकती है.

सिंह राशि

आज पैसों के आने-जाने में ध्यान रखना होगा. जिंदगीसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. परिवार में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है. सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं.

कन्या राशि

आज का दिन मजेदार रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. बिजनेस में फायदा होने के संकेत हैं. घर में कोई शुभ काम हो सकता है. संतान से खुशखबरी मिलेगी. किसी साथी की बात बुरी लग सकती है लेकिन खुद को शांत रखें. सम्मान मिलने के पूरे योग हैं.

तुला राशि

इनकम बढ़ेगी. लेकिन कुछ लोग आपकी परेशानियां बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए आज बढ़िया दिन है. राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है. किसी की बात दिल पर न लें, वाणी में मिठास रखें.

वृश्चिक राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी. छोटी-छोटी योजनाओं से भी फायदा होगा. घूमने-फिरने का मन करेगा. पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. किसी की बात से मन खराब न करें. पैसे का लेनदेन सोच-समझकर करें. काम खुद ही संभालें तो बेहतर रहेगा.

धनु राशि

आज प्रभाव और नाम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का योग है. कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. किसी बात पर बहस भी हो सकती है. नौकरी करने वालों को अपने काम पर ध्यान देना होगा.

मकर राशि

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन फायदा भी मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है. बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है. व्यापार में पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है.

कुंभ राशि

दिन मिला-जुला रहेगा. गुस्सा कंट्रोल में रखें. काम की प्लानिंग करके चलें. बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है. संतान से किया वादा पूरा करना पड़ेगा. किसी बड़े जोखिम में न पड़ें.

मीन राशि

आज का दिन ठीक-ठाक है. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. किसी कानूनी मामले में खर्च बढ़ सकता है, पर सफलता जरूर मिलेगी. काम आपकी पसंद का मिलेगा. किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.

ये भी पढ़ें: भारत मंडपम बनेगा सनातन एकता का केंद्र! जैन आचार्य लोकेश जी करा रहे हैं मोरारी बापू की ऐतिहासिक रामकथा, विश्व शांति का देंगे संदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read