Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज का दिन ज्यादातर राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. कुछ लोगों को काम में तरक्की का मौका मिलेगा, तो कुछ की पर्सनल लाइफ में सुधार दिखेगा. हालांकि, जहां धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं सेहत और भावनाओं पर भी ध्यान देना होगा. जानें आपकी राशि के लिए आज क्या खास है और दिन कैसे बीतेगा.
मेष (Aries)
आज मूड काफी अच्छा रहेगा. किसी पुराने काम में भी तरक्की मिल सकती है. पैसे को लेकर थोड़ा संभलकर चलें. गुस्सा कंट्रोल में रखें.
वृषभ (Taurus)
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. कोई छोटी-सी खुशखबरी भी मिल सकती है. सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है, आराम जरूरी है.
मिथुन (Gemini)
काम का दबाव थोड़ा ज़्यादा रहेगा, पर आप सब मैनेज कर लेंगे. किसी दोस्त से मदद मिल सकती है. मोबाइल या पैसे संभालकर रखें.
कर्क (Cancer)
दिल की चलने वाली है आज. जो मन में है वो साफ-साफ बोलिए, फायदा मिलेगा. ऑफिस में तालमेल अच्छा रहेगा.
सिंह (Leo)
आज का दिन प्लानिंग वाला है. बड़े फैसले लेने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ. पैसे को लेकर फायदा दिख रहा है.
कन्या (Virgo)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. घर में माहौल अच्छा रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है.
तुला (Libra)
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है. किसी करीबी से बातचीत से हल मिल जाएगा. खर्चे बढ़ सकते हैं—ध्यान रखें.
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका आकर्षण और बात करने का अंदाज़ लोगों को प्रभावित करेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. सेहत ठीक रहेगी.
धनु (Sagittarius)
यात्रा का योग बन रहा है. काम में नई शुरुआत हो सकती है. किसी बुज़ुर्ग की सलाह फायदे में रहेगी.
मकर (Capricorn)
पर्सनल लाइफ में सुधार होगा. काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, पर शाम तक सब सही हो जाएगा. पैसे का फायदा हो सकता है.
कुंभ (Aquarius)
आज आप बहुत क्रिएटिव रहेंगे. पढ़ाई या काम में नई आइडिया आएंगे. किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें.
मीन (Pisces)
दिल और दिमाग उलझे रह सकते हैं, पर दिन के आखिर तक स्थिति साफ होगी. पैसों को लेकर राहत मिलेगी. प्यार में भी अच्छा समय है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

