Bharat Express DD Free Dish

आज का राशिफल 29 जून: इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट, जानें बचने के लिए करने चाहिए क्या उपाय

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, तो कुछ के लिए सतर्कता की घंटी है. जानिए क्या कहता है आज का मेष से मीन तक का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal, Rashifal, daily horoscope

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज रविवार है और आज का दिन कुछ नई उम्मीदों और बदलावों से भरा हो सकता है.

कुछ राशियों के लिए यह दिन तरक्की और खुशियां लेकर आएगा तो कुछ लोगों को संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी.

रिश्तों, सेहत और करियर को लेकर सावधानी और सजगता जरूरी है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों का Aaj Ka Rashifal.

मेष राशि

आज मन में उत्साह बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. कामकाज में नई शुरुआत हो सकती है. यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी रखें.

उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. शाम को थकान महसूस हो सकती है.

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

काम में फोकस बनाए रखना जरूरी है. जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं. दोस्तों से मदद मिल सकती है. खर्च पर कंट्रोल रखें.

उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मनचाही चीज़ों की प्राप्ति संभव है.

उपाय: चावल का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि

नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी. मन में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. धैर्य से काम लें.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि

छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. पुराने कामों में सफलता मिल सकती है. तनाव से बचें और आराम करें.

उपाय: दूर्वा गणेश जी को अर्पित करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें- 12 ज्योतिर्लिंग से है राशियों का संबंध, जानें अपनी राशि के शिवलिंग के बारे में

तुला राशि

पारिवारिक माहौल शांत रहेगा. निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं. पुराने मित्रों से संपर्क लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उपाय: मिश्री और पानी गाय को पिलाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

नए काम शुरू करने का समय अच्छा है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. पैसों को लेकर सतर्क रहें.

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 3

धनु राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. किसी शुभ समाचार की उम्मीद कर सकते हैं. सेहत को लेकर सावधान रहें.

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

मकर राशि

पेशेवर जीवन में उन्नति के योग हैं. परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है. समझदारी से बात करें. खर्च बढ़ सकते हैं.

उपाय: काले तिल दान करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

कुंभ राशि

सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें.

उपाय: मंदिर में कपूर दान करें.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज का दिन शांति से बिताएं. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. परिवार में सहयोग मिलेगा. करियर में बदलाव के योग हैं.

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा के बीच कैसे अस्पताल पहुंचे 600 से ज्यादा श्रद्धालु? जानें क्या है वजह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read