Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

12 साल बाद बना गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का खास संयोग, 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Guru Nakshatra Parivartan: गुरु का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. इस खास योग के शुभ प्रभाव से तीन राशियों को जबरदस्त सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

brihaspati dev and astrology

बृसहस्पति देव और राशिचक्र.

Guru Nakshatra Parivartan Horoscope: ज्योतिषीय गणना में प्रत्येक ग्रह निश्चित समय अवधि के लिए राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है. जिस प्रकार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है, उसी तरह नक्षत्र परिवर्तन से भी राशियां प्रभावित होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 साल बाद गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है. इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति इस वक्त रोहिणी नक्षत्र में मौजूद हैं और इस स्थिति में 20 अगस्त तक रहने वाले हैं. ऐसे में गुरु ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए बेहद लाभकारी और भाग्यवर्धक माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन किन तीन राशियों की किस्मत पलटने जा रहा है.

वृषभ राशि

गरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना वृषभ राशि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है. गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में तमाम भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी. साथ ही साथ इस दौरान किस्मत का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा. नौकरी में वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. धन-दौलत में वृद्धि के साथ ही आमदनी के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. निवेश से धन लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ और मंगलकारी साबित होने वाला है.

सिंह राशि

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान व्यापार करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी. आय के साधन बढ़ेंगे. नौकरी करने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा. कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में खुशहाली बने रहेगी. जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है. धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. जॉब की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है.

धनु राशि

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में अच्छा बदलाव आएगा. इस दौरान किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा. गुरु ग्रह की अनुकूलता से जीवन में खुशहाली रहेगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. शादीशुदां जिंदगी खुशहाल रहने वाली है. कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा. व्यापारी वर्ग को निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. इस दौरान जो भी नया काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अगस्त से इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, लक्ष्मी नारायण योग दिलाएगा हर सुख



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital