Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिसंबर में विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी और सोमवती अमावस्या समेत पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर महीने में विवाह पंचमी, सोमवती अमावस्या और मोक्षदा एकादशी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे. यहां जानें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.

December 2024 Vrat Tyohar List

दिसंबर 2024 व्रत त्योहार लिस्ट.

December 2024 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना यानी दिसंबर कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है. दिसंबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे. वैदिक पंचांग के अनुसार, दिसंबर के पहले दिन मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष संयोग बनने वाला है. इसके अलावा इस महीने में गीता जयंती, धनु संक्रांति जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे. इतना नहीं, इस महीने में एकादशी और प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. ऐसे में यहां जानिए दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में.

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024

दृक पंचांग के अनुसार, दिसंबर की पहली तारीख को मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष संयोग बनने जा रहा है. हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमवस्या को बहुत शुभ माना गया है. इस दिन पितरों को निमित्त तर्पण करना शुभ साबित होता है. मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर 2024 (रविवार) को है.

विवाह पंचमी 2024

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था. दृक पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी शुक्रवार 6 दिसंबर को है.

चंपा षष्ठी 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंपा षष्ठी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. चंपा षष्ठी भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. दिसंबर में चंपा षष्ठी 7 तारीख को है.

भानु सप्तमी 2024

भानु सप्तमी प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य को समर्पित है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत इस साल रविवार, 7 दिसंबर को रखा जाएगा.

मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती 2024

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है. मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इसलिए इस एकादशी को विशेष महत्व दिया गया है. इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत बुधवार, 11 दिसंबर को रखा जाएगा. साथ ही इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी.

मत्स्य द्वादशी 2024

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी (12वीं तिथि) तिथि के दिन मत्स्य द्वादशी मनाई जाती है. यह तिथि भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार को समर्पित है. इस साल मत्स्य द्वादशी 12 दिसंबर को है.

दत्तात्रेय जयंती 2024

दत्तात्रेय जयंती मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस साल दत्तात्रेय जयंती 14 दिसंबर को मनाई जाएगी.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024

मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल 15 दिसंबर को है. इस दिन धनु संक्रांति, अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती मनाई जाएगी.

क्रिसमस डे 2024

क्रिसमस-डे प्रत्येक साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. यह ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है.

सफला एकादशी 2024

सफला एकादशी का व्रत पौष कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को रखा जाता है. इस साल सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर को रखा जाएगा.

सोमवती अमावस्या 2024

पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है. इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को पड़ रही है. इस दिन दर्श अमावस्या भी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital