Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देव दिवाली पर करें ये 5 काम, देवता समेत पितरों का भी मिलेगा खूब आशीर्वाद

Dev Diwali 2024 Upay: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली मनाई जाती है. इस बार देव दिवाली पर खास संयोग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्या करें.

Dev Diwali 2024

Dev Diwali 2024 Upay: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली मनाई जाती है. देव दिवाली का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. जिसको लेकर देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई थी. तभी से देव दिवाली पर दीया जलाने की परंपरा चली आ रही है. कहा जाता है कि देव दिवाली के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल देव दिवाली 15 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी पड़ रही है. ऐसे में इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से देवता समेत पूर्वजों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि देव दिवाली पर किन उपायों को करने से देवता और पितर प्रसन्न होंगे.

देव दिवाली 2024 शुभ मुहूर्त | Dev Diwali 2024 Shubh Muhurat

पंचांग के अनुसार, इस साल की देव दिवाली बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है. इस व्यतिपात योग का शुभ संयोग सुबह 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद परिध योग शुरू हो जाएगा. इसके अलावा इस दिन भरणी नक्षत्र का भी खास संयोग बन रहा है.

देव दिवाली 2024 विशेष उपाय

देव दिवाली के दिन एक आटे और एक मिट्टी का दीया जला लें. इसके बाद इसमें 7 लौंग रख दें. माना जाता है कि देव दिवाली के दिन इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

देव दिवाली के दिन तुलसी की 11 पत्तियां लें और उसे धागे में पिरोकर माला बना लें. इसके बाद उस माला के देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु को चढ़ा दें. मान्यता है कि देव दिवाली पर यह उपाय करने से जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं.

देव दिवाली के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करानी चाहिए. इससे हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं.

शास्त्रों के अनुसार, देव दिवाली के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है. ऐसे में इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और उसके बाद दान करें. मान्यता है कि देव दिवाली के दिन ऐसा करने से देवता समेत पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है.

देव दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं. पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. शाम के समय मुख्य द्वार पर दीप जलाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital