Diwali 2025: दिवाली का त्योहार इस बार भी पूरी दुनिया में बड़े ही जोश और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर कई देशों के नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को आशा और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आशा, शांति और रोशनी का संदेश देता है. उन्होंने अमेरिका में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एनथनी अल्बानेज ने भी दिवाली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में उजाला और खुशियां लेकर आए. यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दिवाली को शांति, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक बताया.
इजरायल के प्रधानमंत्री ने दी बधाई
इजरायल के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल दोस्ती, नवाचार और उज्जवल भविष्य के साझेदार हैं.
PM Netanyahu: "Wishing my friend @narendramodi & the people of India a very Happy #Diwali!
May the Festival of Lights bring hope, peace & prosperity to your great nation.
Israel & India stand together. Partners in innovation, friendship, defence and a brighter future".
🪔🇮🇱🇮🇳✨— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 20, 2025
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए बताया कि उन्होंने मुंबई में एक दिया जलाया था, जो भक्ति और नए रिश्तों का प्रतीक है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदू, जैन और सिख समुदाय को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने हिंदी में भी बधाई दी थी.
Wishing Hindus, Jains and Sikhs across Britain a joyful and peaceful Diwali and Bandi Chhor Divas.
Earlier this month I lit a diya in Mumbai as a symbol of devotion, joy, and renewed bonds.
As we celebrate this Festival of Lights, let’s keep building a Britain where everyone… pic.twitter.com/uE6ZmBPUhs
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) October 20, 2025
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दी बधाई
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अपने संदेश में लिखा, ‘प्रकाश सदा विजयी रहे.’ वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रेडियो पाकिस्तान के जरिए दिवाली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपने संविधान के तहत सभी नागरिकों को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता देने के लिए प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें-
कई देशों के दूतावासों ने दी बधाई
दिल्ली में मौजूद कई देशों के दूतावासों जैसे फिनलैंड, इजरायल, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, स्विट्ज़रलैंड और यूरोपीय संघ ने भी रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिवाली मनाई और शुभकामनाएं दीं. यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने बताया कि सभी 27 सदस्य देशों ने भारत से रिश्ते मजबूत करने पर सहमति जताई है और अगले साल भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के लिए एक साझा योजना बनाई जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


