Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

17 जून से शनि की उल्टी चाल से ये राशियां होंगी मालामाल, आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के बन रहे हैं योग

17 जनवरी, 2023 से ही शनि अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 17 जून, को रात में 10:48 बजे से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं.

शनि देव

Planet Transit: ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से जून का महीने के कई तरह के परिवर्तन होने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता हैं. सभी राशियों में अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग 30 साल लगाते हैं. वहीं शनि की वक्री चाल कई राशियों पर अपना असर डालने वाली है. 17 जनवरी, 2023 से ही शनि अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 17 जून, को रात में 10:48 बजे से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं. शनि के वक्री चाल से इन राशियों को लाभ होता दिख रहा है.

मेष, मिथुन को बड़ा लाभ

मेष राशि वालों के लिए शनि की यह चाल खास रहने वाली है. नौकरी में तरक्की और व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. वहीं इस दौरान पारिवारिक सुख भी भरपूर मिलेगा. इस दौरान मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तो इनका भी पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार में एकता रहेगी. वहीं किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी.

कन्या और धनु होंगे मालामाल

शनि के वक्री होने का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलता दिख रहा है. भाग्य जहां प्रबल रहेगा वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और अपने कार्यों को भी पूरा कर जाएंगे. कन्या राशि वालों की भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा भी इस दौरान पूरी होगी. इसके अलावा जून में तुला राशि वालों के कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन लाभ होगा. वहीं बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

इसे भी पढ़ें: जून में इस दिन है योगिनी एकादशी, इस दिन व्रत से मिलता है हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सिंह राशि वालों को बड़ा लाभ

आपको व्यापार में लाभ मिलेगा. नौकरी मे पदोन्नति के भी योग बन रहें है. अपना खुद के मकान या प्लॉट लेने के सपने को साकार कर सकते हैं. आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. हालांकि लोहे के सामान से सतर्क रहने की जरूरत है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital