Bharat Express DD Free Dish

गुरु प्रदोष व्रत 2026: शिव-विष्णु पूजा, पद्मिनी एकादशी पारण और आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 28 May 2026: आज अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत है जिसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है.

Aaj Ka Panchang 28 May 2026: गुरुवार का दिन इस बार बेहद खास है क्योंकि आज अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत पड़ रहा है. इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन प्रदोष पूजा का शुभ समय दो घंटे से भी ज्यादा रहेगा. साथ ही गुरुवार व्रत, भगवान विष्णु की पूजा और पद्मिनी एकादशी का पारण भी आज ही है.

प्रदोष व्रत का महत्व

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल द्वादशी तिथि है. चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव है. जो लोग कल पद्मिनी एकादशी का व्रत रखे थे, उन्हें आज सूर्योदय के बाद पारण करना चाहिए. प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव की पूजा, कथा और आरती करने से जीवन के कष्ट दूर होंगे और इच्छाएं पूरी होंगी.

गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा

जो लोग हर सप्ताह गुरुवार का व्रत रखते हैं, उन्हें आज भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए. पूजा में फूल, तुलसी पत्र, पंचामृत, चने की दाल, धूप-दीप और गंध अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ और गुरुवार व्रत कथा पढ़ना शुभ रहेगा. भगवान नारायण की आरती करने से जीवन में सुख-शांति आएगी. अविवाहित लोगों के विवाह योग भी बन सकते हैं.

दान का महत्व

आज हल्दी, पीले वस्त्र, केला, धार्मिक पुस्तकें और केसर का दान करना शुभ माना गया है. इससे गुरु दोष दूर होता है और बृहस्पति मजबूत होता है. ज्योतिषीय मान्यता है कि बृहस्पति के बलवान होने से करियर में उन्नति और जीवन में स्थिरता आती है.

आज का पंचांग

  • तिथि: द्वादशी सुबह 7:56 तक, उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र: चित्रा सुबह 8:08 तक, फिर स्वाति
  • करण: बालव सुबह 7:56 तक, फिर कौलव रात 8:51 तक, उसके बाद तैतिल
  • योग: वरीयान् 29 मई सुबह 3:55 तक, फिर परिघ
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: गुरुवार
  • चंद्र राशि: तुला

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: सुबह 5:25
  • सूर्यास्त: शाम 7:12
  • चंद्रोदय: शाम 4:47
  • चंद्रास्त: 29 मई सुबह 3:34

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:03 से 4:44
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:51 से 12:46
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:36 से 3:32
  • अमृत काल: 29 मई रात 12:55 से 2:41
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:58 से 12:39

चौघड़िया

दिन में शुभ समय:

  • सुबह 5:25 से 7:08
  • दोपहर 12:19 से 2:02
  • दोपहर 2:02 से 3:45
  • शाम 5:29 से 7:12

रात में शुभ समय:

  • शाम 7:12 से 8:29
  • रात 12:18 से 1:35
  • रात 2:51 से 4:08
  • सुबह 4:08 से 5:24

अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 2:02 से 3:45
  • यमगण्ड: सुबह 5:25 से 7:08
  • गुलिक काल: सुबह 8:52 से 10:35
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:01 से 10:56 और दोपहर 3:32 से 4:27
  • दिशाशूल: दक्षिण दिशा

ये भी पढ़ें-गुरुवार का राशिफल: कौन सी राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

शिववास

सुबह 7:56 तक भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे, उसके बाद नंदी पर.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read