Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज का राशिफल: कौन सी राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: गुरुवार का राशिफल 12 राशियों के लिए खास है. चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य वृष में और गुरु-शुक्र मिथुन में विराजमान हैं. जानें आज का दैनिक भविष्यफल, उपाय, शुभ रंग, अंक और भाग्य प्रतिशत.

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, सूर्य वृष राशि में स्थित हैं और गुरु व शुक्र मिथुन राशि में एक साथ विराजमान हैं. शनि का प्रभाव चंद्रमा से नवम भाव में पड़ रहा है, जिससे कर्म, धन और रिश्तों से जुड़े कई संकेत मिल रहे हैं. गुरुवार का दिन आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और पारिवारिक सम्मान के लिए शुभ माना गया है. श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से उत्तम फल प्राप्त होंगे. पीपल वृक्ष को जल, दूध, गुड़ और लाल पुष्प अर्पित करना तथा माता-पिता और बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेना दिन को और मंगलमय बना देगा.

मेष राशि

चौथे भाव में चंद्रमा का गोचर आपके अधूरे काम पूरे करवा सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. मीडिया, बैंकिंग, आईटी और शिक्षा क्षेत्र के लोग तरक्की पाएंगे. युवाओं को समय का सही उपयोग करना होगा. अधिक यात्रा से बचें और असत्य बोलने से दूरी रखें.

  • उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, सफेद
  • शुभ अंक: 1, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

तीसरे भाव में चंद्रमा सफलता दिलाएंगे. नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता संभव है. सहकर्मियों से विवाद से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, सफेद
  • शुभ अंक: 5, 7
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

द्वितीय भाव का चंद्रमा और राशि में गुरु का प्रभाव छात्रों को सफलता दिला सकता है. बैंकिंग, मैनेजमेंट और शिक्षा क्षेत्र के लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

  • उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, आसमानी
  • शुभ अंक: 4, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

चंद्रमा अपनी ही राशि में शुभ फल देंगे. धार्मिक यात्रा और पूजा-पाठ के योग बन रहे हैं. नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. प्रेम जीवन और पारिवारिक सुख बढ़ेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सूर्य दशम भाव और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं. नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं. नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. युवाओं को भावनाओं में बहने से बचना चाहिए.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 4, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

चंद्रमा एकादश भाव में और गुरु-शुक्र दशम भाव में हैं. नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

  • उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, लाल
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

गुरु और शुक्र भाग्य भाव में शुभ फल देंगे. धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

  • उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, हरा
  • शुभ अंक: 1, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

मंगल और शनि का प्रभाव छात्रों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी रहेगा. व्यवसाय में चुनौतियां रहेंगी लेकिन समाधान भी मिलेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • शुभ अंक: 5, 7
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

अष्टम भाव का चंद्रमा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. आंखों से जुड़ी समस्या या थकान हो सकती है. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी.

  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 1, 2
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

तृतीय शनि और षष्ठम गुरु-शुक्र व्यापार में सफलता देंगे. नौकरी में तनाव रह सकता है, इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से करें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

  • उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं.
  • शुभ रंग: हरा, बैंगनी
  • शुभ अंक: 6, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं लेकिन शनि शुभ फल देंगे. नई बिजनेस डील से अचानक लाभ हो सकता है. परिवार में प्रेमपूर्वक समस्याओं का समाधान निकालें. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 4, 6
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

ये भी पढ़ें-अब नहीं होगी प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा! आश्रम ने बताया क्यों की गई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित?

मीन राशि

पंचम भाव का चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ रहेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मिष्ठान, गुड़ व शीतल जल का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital