Bharat Express DD Free Dish

हनुमान जयंती 2026: आज संकटमोचन का जन्मोत्सव, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का पंचांग

आज चैत्र पूर्णिमा पर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव देशभर में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. पूजा के लिए अभिजीत, अमृत और विजय मुहूर्त खास माने गए हैं, जबकि राहुकाल में सावधानी जरूरी है..

Hanuman Jayanti 2026 Panchang: आज 2 अप्रैल यानी गुरुवार का दिन पूरे देश के लिए बेहद खास है. चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर आज रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. शक्ति, साहस और अटूट भक्ति के प्रतीक बजरंगबली की कृपा पाने के लिए आज मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. अगर आप भी आज संकटमोचन की पूजा करने जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि आज पूजा का सबसे उत्तम समय कौन सा है और कब आपको सावधान(Aaj Ka Panchang 2 April 2026) रहने की जरूरत है.

आज का दिन क्यों है खास?(hanuman jayanti 2026)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं. चूंकि आज पूर्णिमा भी है, इसलिए आज का महत्व और बढ़ गया है. आज के दिन दान-पुण्य करने और गरीबों को भोजन कराने से न केवल हनुमान जी बल्कि भगवान श्री राम का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पंचांग का गणित: तिथि और नक्षत्र(Today’s Tithi and Day)

आज यानी 2 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 6:10 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 6:39 बजे होगा. तिथि की बात करें तो पूर्णिमा सुबह 7:41 बजे तक ही है, जिसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. लेकिन परेशान न हों, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उदयातिथि (सूर्योदय के समय वाली तिथि) पूर्णिमा होने के कारण पूरा दिन हनुमान जन्मोत्सव के रूप में ही मनाया जाएगा.

नक्षत्र: शाम 5:38 बजे तक ‘हस्त’ नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ‘चित्रा’ नक्षत्र लगेगा.

योग: दोपहर 2:20 बजे तक ‘ध्रुव’ योग बना हुआ है.

पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat)

अगर आप आज विशेष पूजा या अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो इन समयों का ध्यान रखें:

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:50 बजे तक (यह किसी भी शुभ काम के लिए सर्वश्रेष्ठ है).

अमृत काल: सुबह 11:18 बजे से दोपहर 12:59 बजे तक.

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 बजे से 3:20 बजे तक.

गोधूलि मुहूर्त (शाम की पूजा): शाम 6:38 बजे से 7:01 बजे तक.

राहुकाल और अशुभ समय (Rahukaal time)

ज्योतिष में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है. आज दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे के बीच राहुकाल रहेगा. कोशिश करें कि इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें या मंदिर की मुख्य पूजा इससे पहले या बाद में संपन्न करें. जय बजरंगबली! आज के दिन राम नाम का जप करें, क्योंकि हनुमान जी को राम नाम से बढ़कर कुछ भी प्रिय नहीं है.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 April 2026) आपने पढ़ लिया है . अब धर्म, आध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां किल्क करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read