होलिका दहन 2024.
Holika Dahan 2024 Date and Time: होलिका दहन हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. होलिका दहन के दिन छोटी होली मनाई जाती है. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन यानी छोटी होली कब है? होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इसका धार्मिक महत्व क्या है? जानिए.
पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को है. इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 1 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक है. इस बार होलिका दहन के लिए 1 घंटा 7 मिनट का समय मिलेगा. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को रात 9 बजकर 54 मिनट से होगी. जबकि इस तिथि की समाप्ति 25 मार्च को देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, होलिका दहन 25 मार्च को किया जाएगा और इसी दिन छोटी होली मनाई जाएगी.
सनातन धर्म मे होलिका दहन का खास महत्व है. इसको बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होलिका पूजा करने से मन का डर दूर होता है. इसके अलावा ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. साथ ही साथ इच्छाशक्ति मजबूत होती है.
होलिका दहन के दिन पूजन के बाद अग्नि की परिक्रमा की जाती है. जिसको बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. माना जाता है कि अगर कोई इस दिन अग्नि की परिक्रमा करता है तो उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है. होलिका दहन के दिन उपलों को जलाना भी बेहद जरूरी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, बनेगा खतरनाक ग्रहण योग; मीन समेत 5 राशियों को रहना होगा सावधान!
यह भी पढ़ें: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, पहले उदित होंगे शनि देव; जानें किसकी पलटेगी किस्मत और किसको रहना होगा सतर्क!
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…