Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

धनतेरस पूजा की जानिए शुभ तिथि और मुहूर्त, इस वक्त पूजा करने से पैसे का बनेगा योग

धनतेरस पूजा की जानिए शुभ तिथि और मुहूर्त

इस साल धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर यानि की आज मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस या धन त्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन ही भगवान धनवंतरि का पृथ्वी पर समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे. तो आइए जानते हैं धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

धनतेरस यानी धनत्रयोदशी 22 अक्टूबर की संध्या 4 बजकर 33 से शुरू हो रही है. इस साल यह पर्व आकाश मण्डल के द्वादश नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी के साये तले मनाया जा रहा है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं जो बेहद शक्तिशाली ग्रह हैं और ग्रहों के राजा माने जाते हैं. जिससे रजस भाव की वृद्धि होगी और लोग जमकर खरीदारी करते है. बाजार में इस साल खूब रौनक बनी रहने वाली है.

धनतेरस पूजा विधि
सूर्यास्त के बाद अकाल मृत्यु और संकटों के निवारणार्थ घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर 4 बातियों का दीप दान करना चाहिए. सरसों के दीपक का प्रज्जवलन बेहद उत्तम माना जाता है. रात के वक्त इस दिन उत्तम सेहत के लिए भगवान धन्वन्तरि तथा समृद्धि के लिए कुबेर के साथ लक्ष्मी गणेश का पूजन करके भगवती लक्ष्मी को नैवेद्य में धनिया, गुड़ व धान का लावा अर्पित करें. और देवी लक्ष्मी गणेश तथा कुबेर महाराज की आरती करें. कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital