Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जानें माघ पूर्णिमा का महत्व, इस दिन करें ये 5 उपाय, बनी रहेंगी माता लक्ष्मी कृपा

माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है. इस दिन गंगा स्नान, दान, और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा करने से अनेक गुना फल की प्राप्ति होती है.

magh

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. वैसे तो पूर्णिमा तिथि हर महीने आती है पर माघ मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व कई गुना ज्यादा होता है. क्योंकि माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव अपनी पूर्ण कलाओं में होते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन माघ महिना का अंतिम दिन भी होता है और माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है. बताया जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन आप जो भी उपाय करेंगे उसका कई गुना लाभ आपको मिलेगा. क्योंकि पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा होती है.

साक्षात भगवान विष्णु जल में करते है निवास

माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना बहुत ही लाभदायक होता है. माना जाता है कि माघ महिना में सभी देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते है और इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और हनुमान जी की उपासना की जाती है. जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है भगवान उन सभी भक्तों की सभी इच्छाओं को पुरा करते है. कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा दिन भगवान विष्णु साक्षात गंगा जल में निवास करते हैं.

पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं कुछ मीठा

अपने जीवन में धन समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी का व्रत करें और मां लक्ष्मी को माघ पूर्णिमा के दिन 11 कोडियां चढ़ाएं और उनका हल्दी से तिलक करें. माघी पूर्णिमा के दिन माता तुलसी की पूजा की जाती है. क्योंकि मां तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसलिए इस दिन शाम के समय मां तुलसी के आगे दीपक जरूर जलायें. माघ पूर्णिमा पर सुबह पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाएं और फिर जल अर्पित करें.

माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए बताया गया है. अगर माघ मास में स्नान नहीं कर पाते हैं तो आप कुछ उपाय कर आप स्नान का लाभ उठा सकते हैं साथ ही आप मां लक्ष्मी की कृपा भी पा सकते हैं.

1- माघ पूर्णिमा के दिन सुबह विधि विधान से भगवान विष्णु का पूजन करें.और इस दिन लाल रंग का कपड़ा चौकी पर बिछाएं. इसके बाद सबसे पहले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करके पूजन करें.

2-  माघ पूर्णिमा के दिन पितरों की कृपा पाने के लिए पितरों का श्राद्ध कार्य भी किया जा सकता है. ऐसा करने से आपको पितृदोष से मुक्ति मिलेगी. साथ ही धन कमाने में जो भी बाधा आ रही है उससे भी आपको मुक्ति मिलेगी.

3- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन असमर्थ लोगों को भोजन जरूर कराएं. ऐसे करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.

4-  माघ पूर्णिमा के मौके पर तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, फल, अन्न, और स्वर्ण आदि का दान भी आप कर सकते हैं.

5-  माघ पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करवा सकते है. सत्यनारायण कथा का पाठ करवाने से घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है. साथ ही व्यक्ति को धन धान्य की कमी नहीं रहती है.


ये भी पढ़ें: Swastik Sign: जानिए सनातन धर्म में स्वस्तिक का क्यों है बड़ा महत्व…इसकी आकृति में छुपे हैं कई रहस्य


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital