Bharat Express DD Free Dish

2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को, यह भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें लोगों पर क्या पड़ेंगे शुभ-अशुभ प्रभाव

2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 122 साल बाद पितृपक्ष और नवरात्र के दौरान आ रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. इस संयोग के कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि अन्य राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

surya_grahan_2025
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Surya Grahan 2025: पृथ्वी पर 21 सितंबर को 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, जो 122 साल बाद पितृपक्ष और नवरात्र के दुर्लभ संयोग के साथ आएगा. यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ेगा. ज्‍योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 21 सितंबर को सुबह 8:38 बजे से शुरू होगा और शाम 6:11 बजे तक चलेगा. हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल का पालन करना अनिवार्य नहीं है.

अचानक धन लाभ की संभावना

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) शुभ रहेगा. उन्हें अचानक धन लाभ होने की संभावना है. वहीं, अन्य राशियों जैसे मेष, वृषभ और मिथुन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ग्रहण के दौरान मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सतर्क रहना चाहिए.

surya grahan september 2025

ये है 122 साल का दुर्लभ संयोग

यह सूर्य ग्रहण 122 साल बाद पितृपक्ष (Pitru Paksha) और नवरात्र (Navratri) के दौरान आ रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. इस संयोग के कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि अन्य राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस ग्रहण के दौरान धार्मिक गतिविधियों और दान-पुण्य को शुभ माना जा रहा है.

राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सिंह और धनु राशि के लोगों को करियर और वित्तीय लाभ की संभावना है, जबकि कर्क और तुला राशि वालों को रिश्तों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. इस Solar Eclipse के दौरान मंत्र जाप और ध्यान को विशेष महत्व दिया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या है टाइमिंग और जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read