Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Numerology: जानें नए साल में इन पांच राशियों के लिए कौन से अंक रहने वाले हैं Lucky

Numerology: माना जाता है कि अगर राशि के अनुसार इन अंको के आधार पर कोई भी काम किया जाता है तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद रहती है.

numerology

अंक शास्त्र

Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार नए साल में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के कारण कई राशियों के लिए कुछ अंक ऐसे हैं, जो कि बेहद ही भाग्यशाली रहने वाले हैं. इन अंकों का असर उनके कार्यक्षेत्र से लेकर हर जगह पड़ सकता है.

अगर राशि के अनुसार इन अंको के आधार पर यह कोई भी काम करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद रहती है. आइए जानते हैं कि नए साल में इन 5 राशियों के लिए कौन से अंक फलदायी हैं.

मेष (Aries)

मंगल के स्वामित्व के कारण माना जाता है कि मेष राशि वाले लोग बलशाली, हिम्मती और रोमांचकारी कामों को पसंद करने वाले होते हैं. ऐसे लोगों लिए माना जाता है कि नए साल 2023 में अंक 6, 18, 41, 77 के अलावा 83 बेहद ही लकी रहने वाले हैं.

वृषभ (Taurus)

बात करें इस राशि वालों के स्वभाव की तो माना जाता है कि यह काफी रोमांटिक और तार्किक होते हैं. वहीं विषम परिस्थितियों में भी इस राशि वाले धैर्य और शांति से काम लेते हैं. इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. साल 2023 में इनके लिए 5, 35, 50, 44, 57 और 82 बेहद ही शुभ अंक है.

इसे भी पढ़ें: Numerology 2023: नया साल 2023 इन मूलांक वालों के लिए रहने वाला है खास, ले सकते हैं अपना घर और वाहन

मिथुन (Gemini)

इस राशि वालों के लिए माना जा रहा है कि 1, 10, 18, 35, 86 और 100 अंक भाग्यशाली रहेंगे. अगर ये इन नंबरो को लेकर किसी काम की शुरुआत करते हैं या उस काम में इनको शामिल करते हैं तो इन्हें सफलता मिलने की काफी उम्मीद रहती है. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव हैं.

कर्क (Cancer)

माना जाता है कि कर्क राशि वाले सरकारी क्षेत्र या सरकार से लाभ प्राप्त करते हैं. इनकी राशि के स्वामी चंद्र देव हैं. नए साल में इनके लिए 1, 21, 24, 58 और 66 अंक शुभ रहने वाले हैं. ये अंक इनके जीवन में सकारात्मकता का प्रसार कर सकते हैं.

सिंह (Leo)

इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. नए साल में इनके लिए 6, 24, 39, 59 और 83 अंक लकी हो सकते हैं. इसके अलावा ये अंक जीवन में आ रही कठिनाई को कम करने में मददगार हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 9: मूलांक 9 वालों का भविष्य होता है ऐसा, करते हैं यह काम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital