ओणम पर वामन अवतार और गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त
Aaj ka panchang 26 August 2026: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद पवित्र और खास है. आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, साथ ही दक्षिण भारत का सबसे बड़ा त्योहार ‘ओणम’ (थिरुवोणम) मनाया जा रहा है.
आज के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा करने से बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं. लेकिन अगर आज आपने बिना मुहूर्त देखे कोई नया काम शुरू किया, तो राहुकाल का साया सब बिगाड़ सकता है.
बप्पा की पूजा से मिलेगी अपार सिद्धि(Aaj ka panchang 26 August 2026)
आज सुबह 7:59 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके तुरंत बाद चतुर्दशी लग जाएगी. ओणम के इस खास मौके पर विष्णु जी के वामन स्वरूप की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. इसके अलावा बुधवार का दिन होने से गणेश जी की आराधना करना जातकों के सारे विघ्न दूर कर देगा.
जानें आज के सबसे शुभ मुहूर्त(Onam 2026 Puja Muhurat)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कोई भी शुभ काम, नया निवेश, पूजा-पाठ या बिजनेस डील करने के लिए मुहूर्त एकदम सॉलिड हैं:
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक (दिन का सबसे ताकतवर शुभ समय).
अमृत काल: दोपहर 01:32 बजे से 03:15 बजे तक.
शुभ योग: सुबह 07:58 बजे तक ‘सौभाग्य योग’ रहेगा, जिसके बाद ‘शोभन योग’ की शुरुआत होगी.
दोपहर 12:28 से 2:03 के बीच न करें ये गलती
शास्त्रों में राहुकाल को अशुभ माना गया है, जिसमें कोई भी नया या मांगलिक काम करने से बचना चाहिए:
राहुकाल: दोपहर 12:28 बजे से 02:03 बजे तक (काम में बाधा आ सकती है).
यमगंड काल: सुबह 07:45 बजे से 09:19 बजे तक.
गुलिक काल: सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक.
उत्तर दिशा में है ‘दिशाशूल’
आज चंद्रमा मकर राशि और सूर्य सिंह राशि (मघा नक्षत्र) में विराजमान रहेंगे. आज उत्तर दिशा में ‘दिशाशूल’ रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि बहुत जरूरी काम से उत्तर दिशा में जाना ही पड़े, तो घर से सौंफ, तिल या गुड़ खाकर और भगवान का नाम लेकर ही प्रस्थान करें.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





