Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरिद्वार: श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, समारोह में शामिल होंगे CM धामी

Largest Parad Shivlinga RELIGIOUS EVENT: हरिद्वार में 17 जून को विश्व के सबसे बड़े 5210 किलो वजनी पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी. सीएम धामी सहित देश के कई दिग्गज संत और वीआईपी आयोजन में शामिल होंगे.

पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में CM धामी शामिल होंगे

पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में CM धामी शामिल होंगे

Edited by Sahil Singh

धर्मनगरी हरिद्वार में 17 जून सुबह से की एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है. हरिद्वार के रूड़की रोड पर टोल प्लाजा के पास स्थित ‘श्री साई शिव गंगा धाम’ में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग (पारदेश्वर महादेव) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस अनूठे शिवलिंग का वजन 5210 किलोग्राम है, जिसे परम पूज्य गुरु रघुनाथ यमूल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है. इस अवसर पर देशभर के जाने-माने संतों, आध्यात्मिक गुरुओं और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी.

जानिए कल का पूरा कार्यक्रम और समय

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बुधवार, 17 जून 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी.

  • प्राण प्रतिष्ठा: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक.
  • संतों के प्रवचन: दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.
  • प्रसाद वितरण: दोपहर 1:00 बजे से बाबा की इच्छा तक अनवरत चलेगा.

देश के प्रमुख संतों का मिलेगा सानिध्य

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की अध्यक्षता जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी जी महाराज करेंगे. उनके साथ ही विश्व जागृति मिशन के आध्यात्मिक गुरु श्री सुधांशु जी महाराज, योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, और निरंजनी अखाड़ा के स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज जैसी देश की महान विभूतियां मौजूद रहेंगी. इसके अलावा वृन्दावन से दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा और विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.

Pushkar Singh Dhami

समोराह में शिरकत करेंगी ये हस्तियां

पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. उनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय, उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एवं कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे. इस भव्य आयोजन के निवेदक शिरड़ी साई समर्थ ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी राजीव बंसल हैं.

यह भी पढिए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने कहा- आग के आवष्कार ने इंसान की जिंदगी बदल दी, वैसे ही मीडया की क्रांति ने दुनया बदल डाली



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital