Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज फुलेरा दूज के राधा-कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये चीज, जानें पूजा विधि और इस दिन का खास महत्व

ब्रज में होली की दस्तक लेकर आई है ‘फुलेरा दूज’. आज 19 फरवरी को फूलों की होली और श्री कृष्ण-राधा के विशेष श्रृंगार के साथ मनाया जा रहा है यह पावन पर्व. जानें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त.

Phulera Dooj 2026, Phulera Dooj

Phulera Dooj 2026: ब्रज की गलियों में जब अबीर और गुलाल से पहले फूलों की खुशबू महकने लगे, तो समझ लीजिए कि ‘फुलेरा दूज’ आ गई है. मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के कोने-कोने में आज भक्ति और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. आज यानी 19 फरवरी, गुरुवार को फुलेरा दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इसे केवल एक तिथि कहना गलत होगा, असल में यह होली के हुड़दंग से पहले प्रेम की वह कोमल आहट है, जो सीधे राधा-कृष्ण के चरणों से शुरू होती है.

क्यों खास है आज का दिन?

धार्मित मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण नें राधा रानी और सभी गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी. यही वजह है कि आज के दिन ब्रज के मंदिरों में फूलों की भारी वर्षा होती है. ज्योतिषो का कहना है कि फुलेरा दूज को ‘अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है. आसान शब्दों में कहें तो आज का दिन इतना शुभ है कि किसी भी मांगलिक कार्य जैसे शादी, सगाई या नए व्यापार की शुरुआत के लिए कोई और मुहूर्त की जरूरत ही नहीं है.

आज के लिए शुभ मुहूर्त

अगर आप आज कोई विशेष पूजा या शुभ काम करने का मन बना रहे हैं, तो समय का थोड़ा ध्यान जरूर रखें:

द्वितीया तिथि: 18 फरवरी की शाम 4:57 से शुरू होकर आज दोपहर 3:58 तक रहेगी.

अमृत काल: दोपहर 1:00 बजे से 2:34 बजे तक.

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:58 तक (सबसे उत्तम समय).

सावधानी: दोपहर 2:00 बजे से 3:25 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचें.

ये भी पढ़ें- गुरुवार को 90 मिनट खतरनाक: फुलेरा दूज पर ‘सिद्ध योग’, लेकिन ‘पंचक’ के साये में दिन; पढ़ें आज का पंचांग

पूजा की सरल और सटीक विधि

फलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की पूजा क काफी महत्व माना जाता है और आज की पूजा भी बहुत सरल और भावपूर्ण है. सुबह जल्दी स्नान करके पीले या गुलाबी वस्त्र पहनें और मंदिर की सफाई के बाद कान्हा व राधा रानी को पंचामृत से स्नान कराएं.

आज के दिन फूलों का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है. इसलिए भागवान को भी ताजे गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाएं और कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं. अंत में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप कर घी के दीपक से आरती करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital