एयर रूट से महाकुंभ आने वाले पर्यटकों को प्रयागराज में दिखेगी आधुनिकता के साथ पौराणिकता की झलक

Prayagraj Kumbh Mela 2025: महाकुंभ को दिव्य स्वरूप देने के लिए कुंभ नगरी के कोने-कोने में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना की जा रही है. शहर की सड़क, चौराहे और शहर की प्रमुख दीवारें सज संवर रही हैं. प्रयागराज का सिविल एयरपोर्ट भी इससे अछूता नहीं है. यहां दीप्तिमान 84 स्तंभों की स्थापना इसी का हिस्सा है. सृष्टि जीवन का क्रमिक विकास है. पौराणिक मान्यता के अनुसार यह 84 लाख योनियों से होकर गुजरता है.

प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट में सृष्टि के इसी विकास क्रम को 84 आलोकित स्तंभों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है. जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन डिवीजन इसकी कार्यदाई संस्था है.

सड़क के दोनों तरफ स्तंभों की स्थापना

सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार राना का कहना है कि एयरपोर्ट के बाहर सड़क के दोनों तरफ इन स्तंभों की स्थापना की जा रही है. 21 करोड़ 30 लाख के बजट से ये विशेष आलोकित स्तंभ तैयार हो रहे हैं. इसके लिए 10 करोड़ की पहली किश्त जारी की जा चुकी है.

नवंबर तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. देश विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ये स्तंभ आकर्षित करेंगे. एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने से जाने वाली सड़क में ये 84 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे.

84 स्तंभों में 84 लाख योनियों का संकेत

हर स्तंभ की लंबाई 6 मीटर होगी और यह खास स्टोन से बनाया जा रहा है. प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक लगभग 525 मीटर की लंबाई में सीधी रेखा में स्थापित होने वाले इन 84 स्तंभों में 84 लाख योनियों का संकेत होगा, जिससे सृष्टि का सार होगा.

स्तंभ में लिखे जाएंगे शिव के सहस्त्र (हजार) नाम

एक स्तंभ से दूसरे स्तंभ की दूरी 12 मीटर रखी गई है. हर स्तंभ में भगवान शिव के सहस्त्र नाम भी लिखे जाएंगे. रात के समय इन स्तंभों में स्पेशल लाइटिंग का इंतजाम किया है ताकि अंधेरे में भी ये उतनी ही चमक के साथ आलोकित होते रहें.

स्तंभ के पास फूलदार सजावटी पौधे भी रोपित किए जाएंगे. नजदीक बैठने के लिए विशिष्ट बेंच का भी निर्माण किया जायेगा.

आईएएनएस

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

5 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

22 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

28 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

32 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago