Bharat Express DD Free Dish

Sawan 2025 Date: 10 या 11 जुलाई, किस दिन रखें सावन सोमवार व्रत, कब शुरू हो रहा सावन का महीना?

Sawan 2025 Date: सावन (Sawan 2025) के महीने की शुरुआत के लिए शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है.

Sawan 2025 Date
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sawan 2025 Date: हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है. सावन के पवित्र महीने में लाखों शिव भक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कावड़ यात्रा के दौराव शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा शुरू करते हैं फिर इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. इस साल कावड़ यात्रा को लेकर लोगों को कंफ्यूजन हो रहा है कि इस बार कावड़ यात्रा 10 जिलाई से शुरू होगी तो कुछ लोग 11 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने की बात कर रहे हैं. ऐसे में आइए आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं.

कब से शुरू है सावन?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी. इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी. आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को देर रात 2 बजकर 6 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 12 जुलाई को देर रात 2 बजकर 8 मिनट पर होगा. ऐसे में जुलाई से सावन महीना शुरू होगा.

सावन में जल चढ़ाने की तिथियां

  • पहला सोमवार: 14 जुलाई
  • दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
  • तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
  • चौथा सोमवार: 4 अगस्त

ये भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़े यह व्रत कथा, जानिए महत्व और पूजा विधि

सावन में इन बातों का रखें खास ध्यान

सावन महीने में रोजाना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें. इसके अलावा गंगाजल, शहद, जल, बेलपत्र, कच्चा दूध और सफेद फूल समेत आदि चीजों से अभिषेक करें. फिर पूजा के दौरान शिव मंत्र और शिव चालीसा का पाठ करें. साथ ही अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read