Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सावन के दूसरे सोमवार पर बनेगा गजब का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, जलाभिषेक की सही विधि

Second Sawan Somwar 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर गजब का संयोग बनने जा रहा है. ऐसे में शिवजी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास उपाय जानिए.

lord shiva

भगवान शिव.

Second Sawan Somwar 2024: सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को यानी कल है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से गजब का संयोग बनेगा. वैदिक पंचांग के मुताबिक, सावन के दूसरे सोमवार पर भरिणी नक्षत्र, गण्ड योग, अभिजित मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त का खास संयोग बनेगा. इस साव सावन में पांच सोमवार पड़ने वाले हैं. आने वाला सावन सोमवार दूसरा है. ऐस में इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग और जलाभिषेक की सही विधि जानते हैं, ताकि भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो सके.

दूसरा सावन सोमवार शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर यानी 29 जुलाई को भरिणी नक्षत्र का खास संयोग बनेगा. भरिणी नक्षत्र का शुभ संयोग सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

दूसरे सावन सोमवार पर गण्ड योग का शुभ संयोग सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है, उसके बाद वृद्धि योग शुरू हो जाएगा.

सावन के दूसरे सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

दूसरे सावन सोमवार के दिन अभिजित मुहूर्त का खास संयोग सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

दूसरे सावन सोमवार पर कैसे करें शिवजी की पूजा?

सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ संयोग और मुहूर्त में स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत होकर साफ वस्त्र धारण करें और उसके बाद नजदीक के शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर गंगाजल मिश्रित जल अर्पित करें.

दूसरे सावन सोमवार पर मनोकामना पूर्ति के लिए 108 बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें. बेलपत्र के शिवपूजन के दौरान एक-एक बेलपत्र चढ़ाते वक्त “ओम् साम्ब सदा शिवाय नमः” मंत्र का उच्चारण करें. सावन सोमवार पर ऐसा करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होगी. साथ ही साथ शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

मनोकामना पूर्ति के लिए इन चीजों से करें अभिषेक

सावन सोमवार पर शिवजी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है. सावन सोमवार पर जल से शिवजी का अभिषेक करने पर दीर्घायु जीवन का वरदान प्राप्त होता है. साथ ही तमाम प्रकार के कष्ट दूर होते हैं.

दूध से शिवजी का अभिषेक करने पर शरीर निरोगी रहता है. साथ ही भगवान शिव से उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है.

गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करने पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन में समृद्धि आती है.

गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है.

आम के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करने पर सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है.

गाय के घी से शिवजी का अभिषेक करने पर जीवन में संपन्नता आती है.

यह भी पढ़ें: इन 5 राशि वालों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं भगवान शिव, हर मनोकामना होती है पूरी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital