Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिंह संक्रांति 2024: कल से सूर्य की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में उन्नति के प्रबल योग

Singh Sankranti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव जब सिंह राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है.

surya dev

सूर्य देव.

Singh Sankranti 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में सिंह संक्रांति का खास महत्व है. जब ग्रहों के राज सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे सिंह संक्रांति कहा जाता है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, सूर्य देव इस वक्त कर्क राशि में विराजमान हैं और 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वैसे तो सिंह संक्रांति का प्रभाव राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों को अधिक लाभ होगा. आइए जानते हैं कि सिंह संक्रांति किन चार राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है और नौकरी-व्यापार में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

सिंह राशि

सूर्य देव इस राशि के स्वामी हैं इसलिए सिंह संक्रांति से इस राशि को खास लाभ प्राप्त होगा. सूर्य देव की कृपा से साहस में वृद्धि होगी. सूर्य संक्रांति के दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. नौकरी करने वालों को लाभ का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. इसके अलावा इस दौरान बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे. कारोबार में मन के अनुकूल सफलता और आर्थिक उन्नति मिलेगी. धन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. सिंह संक्रांति की अवधि में रोजना सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.

तुला राशि

सिंह संक्रांति तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ है. इस दौरान सूर्य देव आपकी राशि के आय भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में सूर्य संक्रांति की अवधि में आदमनी में जबरदस्त इजाफा होगा. आकस्मिक धन लाभ का भी योग बनेगा. अटका हुआ धन प्राप्त होगा. इस दौरान व्यापार में निवेश करने से विशेष लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

सिंह संक्रांति से वृश्चिक राशि से संबंधित जातकों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति का खास संयोग बनेगा. सूर्य देव की कृपा से नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि होगी. बिजनेस में विस्तार होगा. आमदनी में इजाफा होगा. सिंह संक्रांति की अवधि में भाग्योदय तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मंगल के गोचर से इन 3 राशियों का जीवन होगा मंगलकारी, 26 अगस्त के बाद का समय वरदान-समान!

यह भी पढ़ें: 22 अगस्त से चमकेगी इन 3 राशियों की तकदीर, बुध के गोचर से होगा खूब लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital