Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Surya Gochar 2023: मई में इस दिन सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के खुलेगी किस्मत

Surya Gochar 2023: शुक्र और बुध के बाद अब ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है.

Sury-Dev

सूर्य देव

Surya Gochar 2023: समय-समय पर ग्रह नक्षत्रों का राशि परिवर्तन होते रहता है. इस लिहाज से मई का महीना बेहद ही खास माना जा रहा है. शुक्र और बुध के बाद अब ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है, जो कि शुक्र की राशि मानी जाती है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य का यह गोचर 15 मई को होने जा रहा है और 15 जून तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे. ऐसे में सूर्य के इस गोचर के दौरान कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता दिख रहा है. वहीं कुछ राशियां ऐसा हैं जिन्हें इस गोचर के दौरान भारी लाभ होता हुआ दिख रहा है.

वृषभ राशि वालों की रहेगी चांदी

सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है इस कारण इस राशि वालों पर इसका अधिक प्रभाव होता दिख रहा है. हालांकि यह प्रभाव सकारात्मक है. इस गोचर के दौरान इस राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. माता की ओर से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होने की संभावना है. विलासिता से संबंधित कोई चीज खरीद सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है. इस राशि वालों के करियर में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ होने की उम्मीद है.

सिंह राशि वालों के करियर में उछाल

सिंह राशि के जातकों के दशम भाव में सूर्य का यह गोचर होने जा रहा है. ऐसे में इस राशि वालों के करियर में उछाल आने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में भी मजबूती आएगी. सरकारी नौकरी के योग बन सकते हैं. पेशेवर जीवन में अच्छे पद की प्राप्ति होगी. समाज में सम्मान मिलेगा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

मीन राशि वाले करेंगे तरक्की

वृषभ राशि में सूर्य का यह गोचर मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा. करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे. कार्य क्षमता का विकास होगा. हालांकि इस दौरान आपकी एकाग्रता बढ़ेगी. वहीं लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं. व्यवसाय काक विकास होगा. इस राशि वालों के जीवन साथी के लिए भी यह गोचर अनुकूल रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital