Aaj Ka Rashifal 08 September 2025: आज का दिन कई राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा. चंद्रमा का गोचर आज कुंभ उपरांत मीन राशि में होने से चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से समसप्तक योग बनाएंगे जबकि गुरु और चंद्रमा आज केंद्र योग बनाएंगे जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रह सकता है. वहीं कई राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्आय रहेगा. इए विस्तार में जानते है.
मेष
आज मेष राशि के जातकों को लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण में रखकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतरआ रहेगा. आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेकर लोगों को हैरान करेंगे. अपने कामों को थोड़ा सामंजस्यता से निपटाने की आवश्यकता है. आज के दिन आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे. छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा.
वृषभ
आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है. अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और जरुरी कामों में तेजी दिखाएंगे. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. परिवार में किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. आज आपको अपने आसपास रहने वाले विरोधियों को पहचानने की जरुरत है, क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. आप अपने घर पर पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं. वाहनों का प्रयोग सतर्कता से करें.
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से भरा रहेगा. किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी कामयाब होंगे. लेन-देन में आपको आज सावधानी बरतने की जरूरत है. परिवार में सदस्यों पूरा सहयोग मिलेगा. दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. शाम का समय काफी सुखद और रोमांटिक बीतेगा.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा, लेकिन आपको आपको जोखिम से बचना होगा. आध्यात्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी
सिंह
आज आपको अपने कामकाज पर अच्छे से ध्यान देना होगा. लेनदेन में सावधानी बरतेने की जरुरत है. कार्यों को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं. आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी. आज के दिन कार्यों को लेकर किसी ओर पर निर्भर ना रहें. भक्ति में खूब मन लगेगा. आपको अपने पिता की बातें बुरी लग सकती है. सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा.
कन्या
आपके लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है. परिवार में नये मेहमान का आगमन हो सकता है. आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है. आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे इसलिए सभी का सहयोग मिलेगा. आसपास से रह रहे लोगों से सलाह लेने से बचे.
तुला
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम से भरा रहेगा. कार्यों में धैर्यता से निपटाने की आवश्यकता है. किसी से उधार का लेनदेन करने से बचना होगा. ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज खुशी मिलेगी. नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाने की संभावना हैं.
वृश्चिक
वृश्चिक वालों के लिए आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आय में वृद्धि होगी. अगर आप अविवाहित है, तो जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. अपने निजी मामलों को घर से बाहर नहीं जाने दें. सरकारी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करने की सोच आपके लिए बेहतर साबित होगा. किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें.
धनु
धनु राशि के जातकों को आज परिवार के सदस्यों से बहसबाजी से बचना होगा. भक्ती में आपका काफी मन लगेगा. खर्च पर कंट्रोल करने आवश्यकता है. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी पारिवारिक कलह को दूर करके चलने की आवश्यकता है. लव लाइफ मे आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा.
मकर
आपका आज का दिन सामान्य रहने वाला है. उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. आपको आज धन और सुख शांति भी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा.
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है. धैर्य से काम लें वरना नुकसान हो सकता है. माता-पिता आपके कामो में आपका पूरा सहयोग देंगे और उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी. लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से आज गिफ्ट भी मिल सकता है.
मीन
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है. आज आप अपनी कला और कौशल में निखार लायेंगे, जिससे आपके सहयोगी काफी खुश होंगे. आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बच कर रहना होगा. अपने कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा. परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, मानसिक सुख शांति मिलेगी. संपत्ति में भी वृद्धि होगी.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



