Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उमरान मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर का यह गेंदबाज बरपा रहा कहर, बल्लेबाजों के होश उड़ा देंगी ‘स्विंग’ होती गेंदें

औकिब नबी

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बाद अब एक और उभरता तेज गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा रहा है. इस गेंदबाज की स्विंग खाती गेंद पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाज के स्टंप उखाड़ रही है.

भारत में क्रिकेट एक मजहब की तरह है. कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक इस खेल को बहुत ही जोश, जज्बे और जुनुन के साथ खेला जाता है. देश भर में क्रिकेट के करोड़ों टैलेंट मौजूद है जो इंटरनेशनल मंच पर अपने खेल के जलवे बिखारने को तैयार हैं. उमरान मलिक के बाद जम्मू कश्मीर के ही औकिब नबी नाम के एक घातक गेंदबाज की क्रिकेट वर्ल्ड में एंट्री हो चुकी है. यह खतरनाक तेज गेंदबाज अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ाते हुए नजर आ रहा है.

 वायरल हुआ घातक गेंदबाजी का वीडियो

उमरान मलिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. इसका तोहफा उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर 3 टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामलि करके दिया गया. उमरान  के बाद जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने अपनी गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रखा है. उनकी घातक गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में नबी अपनी स्विंग गेंदबाजी से स्टंप तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस तेज गेंदबाजी को खूब पंसद किया जा रहा है. बता दें औकिब नबी अभी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. जम्मू कश्मीर क्रेिकेट बोर्ड की ओर से औकिब विजय हजारे ट्रॉफी में खलेते हुए नजर आए थे.

घरेलू क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं औकिब

उमरान मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर के एक और उभरते तेज गेंदबाज औकिब अली ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. नबी ने अबतक 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए के मैचों में 19 विकेट चटकाएं हैं. उन्होंने अब तक  17 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है जिसमें उन्होंने 20 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इतना ही नही औकिब अली अपनी धारदार गेंदबाजी से इसी साल हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हैट्रिक विकेट लेने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जम्मू कश्मीर के ओर से  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले औकिब पहले गेंदबाज हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital