खेल

Indian Street Premier League में फ्रेंचाइजी बने अमिताभ बच्चन, खरीद ली मुंबई की टीम

Indian Street Premier League: फिल्म की दुनिया में राज करने वाले अमिताभ बच्चन ने अब स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है. गलियों में क्रिकेट खेलने वाले होनहारों को अमिताभ बच्चन स्टेडियम में खेलने और अपना टैलेंड दिखाने में मदद करेंगे. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (Indian Street Premier League) में मुंबई टीम के मालिक बन गए हैं. हाल ही में बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर आईएसपीएल (ISPL) के खरीदने की जानकारी दी है.

मुंबई टीम के मालिक बने बिग बी

स्ट्रीट में खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़ा मौका देने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक कदम आगे बढ़ाया है. उन्होंने आईएसपीएल में मुंबई टीम को खरीद लिया है. बॉलीवुड अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आईएसपीएल – स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरुआत कितनी रोमांचक और सबसे महान, साहस और देखभाल से भरी हुई है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम

गलियों में खेलने वालों के लिए बड़ा मौका

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि, यह उनके लिए एक अवसर है, जिन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए सड़कों, गलियों और घर में बनी पिचों पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. अब पेशेवर रूप से एक टीम के लिए चुने जाने और दुनिया भर के लाखों लोगों के सामने औपचारिक सेटअप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का है.

मुंबई के साथ रहना सौभाग्य की बात

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि टीम के मालिक के रूप में मुंबई के साथ रहना और एक भव्य दूरदर्शी भविष्य के लिए उभरती प्रतिभाओं की जानकारी होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. इस पहल का उत्साह लंबे समय तक कायम रहे. बता दें कि अमिताभ बच्चन से पहले हाल ही में बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आईएसपीएल के लिए श्रीनगर क्रिकेट टीम को खरीदा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago