Bharat Express DD Free Dish

अर्जुन तेंदुलकर ने शरू की नई पारी, गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग वीडियो

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई गूंजी है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंदहोक से शादी कर ली है. मुंबई में हुए एक प्राइवेट फंक्शन की तस्वीरें और सारा तेंदुलकर के डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं.

Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar, Wedding, Arjun Tendulkar Wedding Video

Arjun Tendulkar Wedding Video: मशहूर क्रिकेटर और ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के घर आज खुशियों की शहनाई गूंजी है. सचिन के लाडले बेटे और स्टार ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं. गुरुवार को मुंबई में एक बेहद निजी लेकिन भव्य समारोह में अर्जुन ने अपनी मंगेतर और जानी-मानी एंटरप्रेन्योर सानिया चड्ढा के साथ सात फेरे लिए. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गए हैं.

अगस्त में हुई थी सगाई, अब बने हमसफर

आपको बता दें कि अर्जुन और सानिया की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी, तभी से फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था. सानिया चड्ढा सिर्फ एक सफल बिजनेसवुमन ही नहीं हैं, बल्कि उनका ताल्लुक एक बेहद रसूखदार परिवार से है. वह मुंबई के दिग्गज कारोबारी रवि घई की पोती हैं और लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी सर्कल का हिस्सा रही हैं.

भावुक दिखे सचिन तेंदुलकर

शादी के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें सबसे खास पल वह था जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूलों की बारिश करते नजर आए. चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान और आंखों में पिता वाली चमक लिए सचिन बेहद खुश दिख रहे थे. वहीं, बहन सारा तेंदुलकर ने भी भाई की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी. संगीत सेरेमनी में सारा के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है.

मैदान पर भी चमक रहे हैं अर्जुन

बात अगर करियर की करें, तो अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी मेहनत से टीम इंडिया के घरेलू सर्किट में अपनी अलग पहचान बनाई है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बाद अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन चुके हैं और गोवा की टीम के लिए एक मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोनू सूद बने मददगार, दुबई में फंसे लोगों के लिए बने उम्मीद

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read