Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोनू सूद बने मददगार, दुबई में फंसे लोगों के लिए बने उम्मीद

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे लोगों के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने मुफ्त आवास की व्यवस्था करने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद किसी भी देश के हों, उन्हें सुरक्षित रहने की जगह दी जाएगी.

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई लोग फंस गए हैं. इस हालात में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. उन्होंने घोषणा की है कि जो भी लोग बेघर हो गए हैं उन्हें मुफ्त में सुरक्षित रहने की जगह दी जाएगी.

बिना किसी शर्त के मदद

सोनू सूद (Sonu Sood) ने साफ कहा कि यह सुविधा किसी भी देश के नागरिक के लिए उपलब्ध होगी. जरूरतमंद लोग सीधे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर संपर्क कर सकते हैं. क्षेत्रीय स्थिरता के चलते हवाई यात्राएं प्रभावित हुई हैं और लोग मुश्किल में हैं. ऐसे समय में सोनू सूद का यह कदम राहत की बड़ी खबर है.

परोपकारी छवि

सोनू सूद (Sonu Sood) पहले भी कई बार संकट में मदद कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की जमानत के लिए फिल्मी जगत से चंदा इकट्ठा किया था. 13 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल यादव को रिहाई मिली और जेल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि यह मामला गलतफहमी का नतीजा था और उनके पास काम या पैसे की कोई कमी नहीं थी.

ये भी पढ़ें-‘युद्ध में उम्मीद से बेहतर नतीजे’, डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे दिया अमेरिकी सेना को 10 में से 15 रेटिंग?

सोशल मीडिया पर तारीफ

सोनू (Sonu Sood) की इस नई पहल को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि हर संकट में सोनू सूद सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं और यही उन्हें सच्चा हीरो बनाता है. दुबई में फंसे लोगों के लिए उनका यह कदम उम्मीद की किरण है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital