Bharat Express DD Free Dish

तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ बोलकर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह! वायरल हुआ Video तो सोशल मीडिया पर कुछ यूं मचा बवाल

Arshdeep Singh और Tilak Varma का एक मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर भारी विवाद में बदल गया है. फैंस ने अर्शदीप की टिप्पणी को ‘रंगभेदी’ और ‘बुलीइंग’ बताते हुए जमकर नाराजगी जताई…

Arshdeep Singh Viral Video Controversy: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया के दो युवा सितारों अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले मस्ती-मजाक में बनाया गया यह वीडियो अब अर्शदीप के लिए गले की फांस बन गया है.

दरअसल वीडियो में अर्शदीप, तिलक वर्मा के रंग को लेकर ऐसी टिप्पणी (Arshdeep Singh on Tilak Varma) करते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस ने ‘नस्लीय ताना’ करार देते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है.

 

“ओए अंधेरे…” जब मजाक बन गया नस्लीय ताना

वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. जैसे ही तिलक वर्मा वहां से गुजरते हैं, अर्शदीप उन्हें ‘ओए अंधेरे’ कहकर बुलाते हैं. इतना ही नहीं, अर्शदीप तिलक से पूछते हैं कि सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या?

जब तिलक मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, तो अर्शदीप नमन धीर की तरफ इशारा कर उन्हें ‘असली नूर’ और तिलक को ‘नकली नूर’ बताते हैं. अर्शदीप को शायद लगा कि यह सिर्फ दोस्तों के बीच की हंसी-ठिठोली है लेकिन इंटरनेट की दुनिया को यह ‘डार्क ह्यूमर’ बिल्कुल पसंद नहीं आया.

सोशल मीडिया पर फूटा बम(Arshdeep Singh Viral Video)

वीडियो वायरल होते ही एक्स (ट्विटर) पर अर्शदीप सिंह की आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि तिलक के चेहरे पर दिख रहा दर्द और बेचैनी सब बयां कर रही है. वह आहत थे, यह कोई मजाक नहीं बल्कि नस्लीय ताना था. फैंस का कहना है कि तिलक वर्मा भले ही टीम के साथी और दोस्त हों, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी के रंग का इस तरह मजाक उड़ाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है.

युजवेंद्र चहल की याद दिलाई

अर्शदीप की इस हरकत पर लोग उन्हें पुराने विवादों की याद दिला रहे हैं. एक यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा कि युजवेंद्र चहल के साथ जो हुआ, वह इसका सटीक उदाहरण है कि ऐसी चीजें कैसे करियर पर भारी पड़ सकती हैं. फैंस का मानना है कि अर्शदीप जैसे नेशनल आइकन को सोशल मीडिया पर बर्ताव करने की तमीज होनी चाहिए, वरना एक दिन यह मस्ती उनके लिए बड़ी कानूनी या पेशेवर मुसीबत खड़ी कर देगी.

ये भी पढ़ें-सोने से CNG तक: आम जनता पर महंगाई का चौतरफा हमला, पिछले 48 घंटों में क्या-क्या महंगा हुआ?

दोस्ती की आड़ में ‘बुलीइंग’?(Arshdeep Singh on Tilak Varma)

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर रील्स शेयर करते हैं, लेकिन इस बार उनका यह ‘कंटेंट’ (Arshdeep Singh on Tilak Varma) उन पर ही भारी पड़ गया. आलोचकों का कहना है कि मजाक के नाम पर किसी को परेशान करना या उसके शारीरिक रंग-रूप पर टिप्पणी करना ‘बुलीइंग’ की श्रेणी में आता है. भले ही तिलक वर्मा ने इसे हंसकर टाल दिया हो लेकिन फैंस अर्शदीप से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read